फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi live from bijnor, attacked on akhilesh government

बिजनौर में बोले पीएम मोदी- 11 मार्च के बाद खोलूंगा अखिलेश सरकार का कच्चा चिट्ठा

Fri, 10 Feb 2017 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Feb 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
pm modi live from bijnor, attacked on akhilesh government
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिजनौर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश सरकार समेत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पर तीखी टिप्पणी की। वहीं मुलायम सिंह के बलात्कारियों को लेकर दिए गए बयान पर भी पीएम ने तंज कसा। नरेंद्र मोदी ने भाषण की शुरुआत में बिजनौर के लोगों का रैली में भारी संख्या में पहुंचने पर धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


UPDATES:
-11 मार्च के बाद अखिलेश को खोलूंगा चिट्ठा।
- यूपी के 750 करोड़ रुपये केंद्र के पास पड़े हैं। यूपी सरकार केंद्र को गरीबों की लिस्ट नहीं भेज रही है।
- 500 हजार करोड़ लगाकर मैं चौधरी चरण सिंह किसान कल्याण योजना का आग्रह यूपी में बनने वाली बीजेपी सरकार से करूंगा।
-चौधरी चरण सिंह को कांग्रेस सरकार बदनाम करती रही है।
- हमारी जैसी बीमा योजना कोई नहीं लाया। बुआई नहीं हो पाई तो किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलेगा।
-यूपी-कांग्रेस कुनबे को खेती को कोई ज्ञान नहीं है।
-एक कुनबे के लोग आलू बनाने वाली फैक्ट्री लगाने वाले हैं। ये लोग फैक्ट्री में आलू बनाने की बात करते हैं। इन्हें खेती किसानी के बारे में क्या मालूम।
-मैं आपसे वादा करता हूं कि यूपी में सरकार बनते ही छोटे किसानों का कर्जा माफ करवाऊंगा।
-यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही गन्ना किसानों को उनका बकाया पैसा दिया जाएगा। -उत्तर प्रदेश को बचाना है तो उसे इन दो कुनबों से बचाने की जरूरत है।
-यूपी में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां समाजवादी पार्टी के लोगों ने, इस कुनबे ने लोगों को न लूटा हो।
-भ्रष्ट अधिकारी को बचाने के लिए यूपी सरकार ने करोड़ो खर्च कर दिए। 
-अखिलेश ने मायावती के लोगों को ऊंचे ठिकानों पर बिठा दिया।
-अखिलेश सरकार कह रही थी कि मायावती के लोगो को ठिकाने लगाएंगे।
-इस कुनबे ने जाति के नाम पर वोट बैंक बटोरा, पर जाति के लोगों का भला नहीं किया। अपने कुनबे का ही भला किया है।
-सैफई गांव के एक ही कुनबे के लोग बड़े पदों पर हैं।
-एक गांव यूपी में ऐसा है जहां एमपी ही एमपी, एमएलए ही एमएलए ही हैं।
-मुलायम सिंह यादव पर पीएम का हमला, कहा अपने बयान पर लोगों से माफी मांगनी चाहिए

महिलाओं की सुरक्षा की बात आई तो मुख्यमंत्री ने मीडिया को गाली दी

pm modi live from bijnor, attacked on akhilesh government
-गाजियाबाद हाइवे पर मां-बेटियों के साथ जुल्म हुआ, और यूपी सरकार को चिंता ही नहीं।
-ये दो पार्टियों का गठबंधन नहीं है ये दो कुनबों का गठबंधन है।
-उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की बात आई तो मुख्यमंत्री मीडिया को गाली देते हैं।
-कानून लागू करने के बजाए समाजवादी नेताओं ने जो बयान दिए उन्हें बयान नहीं किया जा सकता।
-कांग्रेस के नेता (राहुल गांधी) पर सबसे ज्यादा चुटकुले बने हैं। -सब बचाओ-बचाओ कर रहे हैं
-गरीबों के विकास के लिए काम करती सरकार।
-पीएम का भाषण शुरू होने के बाद मंच पर पहुंचे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष।
-उनके संदेशों के अनुसार सरकार चल रही है।
-संत रविदास जी ने पवित्र संदेश को जीकर भारतीय जनता पार्टी ने दिखाया।
-बीजेपी नेताओं को यूपी में झूठे मामलों में जेलों में ठूंसा गया।
-यूपी में बीजेपी की आंधी चल रही है। यूपी के लोगों ने मुझे प्रधानमंत्री बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed