फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi literary diplomacy From the Bhagavad Gita to the SCO India knowledge and culture will reach the world

पीएम मोदी की साहित्यिक कूटनीति: भगवत गीता से लेकर एससीओ तक, भारत की ज्ञान और संस्कृति दुनिया तक पहुंचेगी

Sat, 06 Dec 2025 08:36 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 06 Dec 2025 08:36 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए पुतिन को रूसी में अनूदित भगवत गीता भेंट की। यह कदम उनकी वैश्विक साहित्यिक कूटनीति का हिस्सा है। 2019 में मोदी ने एससीओ देशों के लिए दस आधुनिक भारतीय साहित्यिक कृतियों का अनुवाद कराने की पहल की थी। साहित्य और आध्यात्मिक ग्रंथों के जरिए मोदी भारत की विरासत को दुनिया तक पहुंचा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय संवाद का नया माध्यम बना रहे हैं।

विज्ञापन
PM Modi literary diplomacy From the Bhagavad Gita to the SCO India knowledge and culture will reach the world
पीएम मोदी ने पुतिन को गीता का उपहार दिया। - फोटो : X (@narendramodi)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बृहस्पतिवार को रूसी भाषा में अनुदित भगवत गीता भेंट की थी। लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब उन्होने भारत के साहित्य और संस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में रुचि दिखाई हो। पीएम मोदी पहले भी भारतीय ज्ञान को देश की सीमाओं से परे पहुंचाने की पहल कर चुके हैं। साहित्य अकादमी के पूर्व सचिव के श्रीनिवास राव बताते हैं कि 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय साहित्यिक कृतियों को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों की भाषाओं में अनुदित कराने का विचार रखा था। उस समय एससीओ शिखर सम्मेलन किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हुआ था। तब प्रधानमंत्री ने दस आधुनिक भारतीय साहित्यिक कृतियों का एससीओ देशों की भाषाओं में अनुवाद कराने की बात कही थी ताकि इन देशों के पाठक सीधे भारतीय लेखन तक पहुंच सकें।

विज्ञापन


कूटनीतिक जुड़ाव का माध्यम है साहित्य
प्रधानमंत्री के इस कदम से भारत की साहित्यिक और आध्यात्मिक विरासत वैश्विक बातचीत का हिस्सा बनी। राव ने कहा कि यह पहल दर्शाती है कि साहित्य और आध्यात्मिक ग्रंथ उनके कूटनीतिक जुड़ाव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जब भारत ने कोविड के दौरान एससीओ की अध्यक्षता संभाली, तो अनुदित कृतियों को औपचारिक रूप से जारी किया गया। चाहे आधुनिक कृतियों के माध्यम से हो या कालातीत आध्यात्मिक ग्रंथों के माध्यम से, प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करते हैं कि भारत की कहानियां, विचार और ज्ञान सीमाओं से परे पहुंचें और और शब्दों की शक्ति के माध्यम से देशों को जोड़ें।
विज्ञापन


चीन के ग्लोबल टाइम्स में भी पुतिन की यात्रा की चर्चा
चीनी सरकारी मीडिया समूह ग्लोबल टाइम्स राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उस टिप्पणी को प्रमुखता से प्रकाशित किया है जिसमें उन्होंने भारत और चीन दोनों को रूस का घनिष्ठ मित्र बताया मगर इस बात पर जोर दिया कि मॉस्को को चीन और भारत के द्विपक्षीय संबंधों में हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस के घनिष्ठ सहयोगी चीन ने हालांकि पुतिन की भारत यात्रा पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है मगर वह इसके परिणामों पर नजर बनाए हुए है। पुतिन की भारत यात्रा को चीन की आधिकारिक मीडिया ने ज्यादातर नजरअंदाज किया। उसने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की बीजिंग की वर्तमान यात्रा पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया।


हालांकि ग्लोबल टाइम्स ने पुतिन की इस टिप्पणी पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की कि वह भारत और चीन के साथ रूस के संबंधों को कैसे देखते हैं। दैनिक ने इंडिया टुडे को दिए पुतिन के साक्षात्कार का हवाला देते हुए कहा, भारत और चीन हमारे सबसे करीबी दोस्त हैं, हम इस रिश्ते को बहुत महत्व देते हैं। लेकिन सतर्क टिप्पणी भी की कि भारत और चीन के साथ घनिष्ठ संबंध होने के बावजूद, रूस को उनके द्विपक्षीय संबंधों में हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed