फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi likes Putin`s idea, India will scale talent on the lines of Russia

मोदी को भाया पुतिन का आइडिया, रूस की तर्ज पर प्रतिभाओं को तराशेगा भारत

Fri, 08 Jun 2018 09:03 PM IST
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jun 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
PM Modi likes Putin`s idea, India will scale talent on the lines of Russia

रूस की तर्ज पर नैसर्गिक प्रतिभाओं को तराशने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में भी सीरियस एजुकेशनल सेंटर जैसा प्लेटफार्म बनाना चाहते हैं। ताकि काबिलियत के दम से युवा दुनिया में हिंदुस्तान का परचम लहरा सकें। मई में रूस दौरे पर गए पीएम मोदी को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस सेंटर के बच्चों और उनकी खासियत से रूबरू करवाया था। 

विज्ञापन


देश में भी सोच्चि के ‘सीरियस एजुकेशनल सेंटर’ जैसा प्लेटफार्म चाहते हैं पीएम

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने महत्वाकांक्षी सपने पर काम करना शुरू किया


सोच्चि के सेंटर में हर क्षेत्र के होनहार छात्रों को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम को सोच्चि सेंटर बेहद पसंद आया था। सरकार ऐसे ही सेंटर तैयार करने की योजना बना रही है। पीएम के इस महत्वाकांक्षी सपने को पूरा करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शुरुआती चरण का काम करना भी शुरू कर दिया है। मंत्रालय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर रिपोर्ट बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन

 
खेल, डांस, संगीत, कला, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र की प्रतिभाएं तराशी जाएंगी

सोच्चि के सेंटर में खेल, डांस, संगीत, आइस हॉकी, कला, विज्ञान, तकनीक व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशा जाता है। बच्चे अपने काबिलियत के आधार पर विषय चुनते हैं और एक्सपर्ट उन्हें तराशते हैं। ताकि छात्र को परिवार, समाज या दोस्त की सलाह पर नहीं, बल्कि हुनर के आधार पर भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। इस सेंटर में अपने-अपने क्षेत्र के हर काबिल छात्र को रखा जाता है। इस सेंटर को बनाने का आइडिया राष्ट्रपति पुतिन का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed