फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi launches Aspirational Block Programme asks chief secretaries to end mindless compliances

पीएम मोदी बोले: विकसित देश बनने के लिए बुनियादी ढांचे, निवेश, नवाचार और समावेश पर ध्यान केंद्रित

Sun, 08 Jan 2023 12:05 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 08 Jan 2023 12:05 AM IST
सार

राज्यों के मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पूरी दुनिया वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में स्थिरता लाने के लिए भारत की ओर देख रही है। उन्होंने मुख्य सचिवों से MSME क्षेत्र को वैश्विक चैंपियन और वैश्विक मूल्य श्रृंखला का हिस्सा बनाने के लिए कदम उठाने के लिए कहा।

विज्ञापन
PM Modi launches Aspirational Block Programme asks chief secretaries to end mindless compliances
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य देश के पिछड़े जिलों का विकास करना है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत विकसित देश बनने के लिए बुनियादी ढांचे, निवेश, नवाचार और समावेश के चार स्तंभों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

विज्ञापन


राज्यों के मुख्य सचिवों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पूरी दुनिया वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में स्थिरता लाने के लिए भारत की ओर देख रही है। उन्होंने मुख्य सचिवों से MSME क्षेत्र को वैश्विक चैंपियन और वैश्विक मूल्य श्रृंखला का हिस्सा बनाने के लिए कदम उठाने के लिए कहा।
विज्ञापन


सरकारी बयान के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि देश इसका पूरा फायदा तभी उठा सकता है, अगर राज्य गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करके और 'इंडिया फर्स्ट' दृष्टिकोण के साथ निर्णय लेते हुए आग बढ़ें। प्रधानमंत्री ने मुख्य सचिवों से गलत अनुपालन और पुराने कानूनों व नियमों को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत प्रतिबंधों की कोई गुंजाइश नहीं...
पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि ऐसे समय में जब भारत अद्वितीय सुधारों की शुरुआत कर रहा है, गैर-जरूरी नियम और गलत प्रतिबंधों की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यों को विकास समर्थक शासन, व्यापार करने में आसानी, जीवन यापन में आसानी और मजबूत बुनियादी ढांचे के प्रावधान पर ध्यान देना चाहिए।

साइबर सुरक्षा को मजबूत करने पर ध्यान...
पीएम ने कहा कि हमें स्व-प्रमाणन, डीम्ड अप्रूवल और फॉर्म के मानकीकरण की ओर बढ़ना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने साइबर सुरक्षा को मजबूत करने पर ध्यान देने के साथ-साथ भौतिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में भी बात की। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया भारत को उम्मीद की नजरों से देख रही है। देश के युवाओं की समृद्ध प्रतिभा के साथ आने वाले वर्ष भारत के हैं। 


स्थानीय उत्पादों को लोकप्रिय बनाना महत्वपूर्ण...
उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए हमारे MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) क्षेत्र को मजबूत करना महत्वपूर्ण है। साथ ही स्थानीय उत्पादों को लोकप्रिय बनाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने 2023 के अंतरराष्ट्रीय वर्ष होने के महत्व और उनके उत्पादों की लोकप्रियता बढ़ाने के कदमों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed