World Lion Day: 'भारत को एशियाई शेरों का घर होने पर गर्व', विश्व शेर दिवस पर पीएम बोले- लगातार बढ़ रही संख्या
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने एशियाई शेरों की संख्या में आ रही गिरावट को रोक दिया है। पिछले कुछ वर्षों में उनकी आबादी में लगातार वृद्धि हुई है। ट्वीट के साथ पीएम मोदी ने खुले जंगल में स्वछंद विचरण करते शेरों की तस्वीर भी साझा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व शेर दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को एशियाई शेरों का घर होने पर गर्व है और पिछले कुछ वर्षों में उनकी संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, मैं शेरों के निवास स्थान की रक्षा की दिशा में काम करने वाले सभी लोगों की सराहना करता हूं। हम उन्हें संजोना और उनकी रक्षा करने का काम जारी रखेंगे, यह सुनिश्चित करेंगे कि शेरों की आने वाली पीढ़ियों फलती-फूलती रहें। यह दिन शानदार जानवर को समर्पित है और इसका उद्देश्य शेरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत ने एशियाई शेरों की संख्या में आ रही गिरावट को रोक दिया है। पिछले कुछ वर्षों में उनकी आबादी में लगातार वृद्धि हुई है। ट्वीट के साथ पीएम मोदी ने खुले जंगल में स्वछंद विचरण करते शेरों की तस्वीर भी साझा की।
World Lion Day is an occasion to celebrate the majestic lions that captivate our hearts with their strength and magnificence. India is proud to be home to the Asiatic Lions and over the last few years there has been a steady rise in the lion population in India. I laud all those… pic.twitter.com/ohWcPP2Ofe
— Narendra Modi (@narendramodi) August 10, 2023
सिंह सूचना एप से शेरों की गतिविधियों पर नजर रखना होगा आसान : भूपेंद्र
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को विश्व शेर दिवस पर मोबाइल एप ‘सिंह सूचना’ लॉन्च किया। इसका इस्तेमाल करने वाले आम लोगों के जरिये मिली सूचना पर राज्य वन विभाग के लिए शेरों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा।
गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंह सूचना के जरिये लोग सीधे राज्य के वन विभाग से जुड़ पाएंगे। उनकी तरफ से शेरों के बारे में रियल टाइम पर मिलने वाली सूचना के आधार पर समय पर उचित कार्रवाई की जा सकेगी। इससे मानव-पशु संघर्ष से बचना भी संभव हो पाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सासन-गिर में गिर राष्ट्रीय उद्यान का बोझ घटाने के लिए गिर सोमनाथ जिले के ऊना शहर के पास एक शेर सफारी पार्क स्थापित करने की घोषणा भी की।