Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi kerala visit palakkad rally thrissur roadshow nda Campaign Kerala Assembly Elections

Kerala Elections: केरल में पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद, पलक्कड़ में रैली और त्रिशूर में करेंगे मेगा रोड शो

Sun, 29 Mar 2026 10:21 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 29 Mar 2026 10:21 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल दौरे पर रहेंगे, जहां वे विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में पलक्कड़ में रैली और त्रिशूर में रोड शो करेंगे। इस दौरे को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसमें भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

विज्ञापन
pm modi kerala visit palakkad rally thrissur roadshow nda Campaign Kerala Assembly Elections
पीएम मोदी - फोटो : PIB

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को केरल के दौरे पर रहेंगे। वह 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री पलक्कड़ में एक रैली और त्रिशूर में एक विशाल रोड भी करेंगे।
विज्ञापन


पीएम ने दी जानकारी
पीएम ने भी इस दौरा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आज केरल की जनता के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। पलक्कड़ में एक रैली को संबोधित करूंगा और बाद में त्रिशूर में रोड शो में भाग लूंगा। केरल का माहौल एनडीए के पक्ष में है। लोग एलडीएफ और यूडीएफ के कुशासन से तंग आ चुके हैं।'
विज्ञापन


कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे पलक्कड़ के फोर्ट मैदान में प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। इस रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। 


ये भी पढ़ें:  Great Indian Bustard: 10 साल बाद कच्छ में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड का जन्म, तकनीक-संयुक्त प्रयासों से मिली सफलता

पलक्कड़ का कार्यक्रम खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री पड़ोसी जिले त्रिशूर के लिए रवाना होंगे। वह त्रिशूर के कुट्टनल्लूर हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और अन्य पार्टी नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री स्वराज राउंड की ओर बढ़ेंगे। यहां वह एक भव्य रोड शो करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री के इस दौरे को देखते हुए प्रशासन ने पलक्कड़ और त्रिशूर दोनों जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए दोनों शहरों में ट्रैफिक नियमों में बदलाव किया गया है। एनडीए इस दौरे के जरिए चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है ताकि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed