फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi is the best doctor for the treatment of diseases of India says Arjun Ram Meghwal

केंद्रीय मंत्री बोले- भारत की बड़ी ‘बीमारियों’ के इलाज के लिए मोदी ‘बेस्ट डॉक्टर’

Fri, 19 Jan 2018 05:09 PM IST
एजेंसी, पणजी
एजेंसी, पणजी Updated Fri, 19 Jan 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
 PM Modi is the best doctor for the treatment of diseases of India says Arjun Ram Meghwal
पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बड़ी ‘बीमारियों’ के इलाज के लिए ‘बेस्ट डॉक्टर’ हैं। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास भले ही एमबीबीएस की डिग्री न हो लेकिन वह देश को पीड़ित करने वाली बीमारी का इलाज करने के लिए ‘बेस्ट डॉक्टर’ हैं।

विज्ञापन


जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय राज्य मंत्री ने यह टिप्पणी यहां एक कार्यक्रम के दौरान की। मेघवाल ने कहा कि 1947 में ब्रिटिश शासन से आजाद होने वाले भारत के अलावा कई अन्य देश भी थे। भारत ने हालांकि उस दर से वृद्धि नहीं की जिस गति से उसे करनी चाहिए थी। ऐसा छह बड़ी बीमारियों के कारण हुआ। उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि विकास नहीं हुआ लेकिन उस गति से नहीं हुआ जैसा चाहते थे।’ 
विज्ञापन


मेघवाल ने कहा स्वच्छता, भ्रष्टाचार, गरीबी, सांप्रदायिकता, जातिवाद और आतंकवाद छह बीमारियां हैं जिन्हें प्रधानमंत्री ने चिह्नित किया है। इन बीमारियों ने देश को जकड़ रखा है। ये देश की धीमी गति के लिए जिम्मेदार हैं। मेघवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के वांछित विकास सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि ‘मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है’ सिर्फ नारा नहीं है बल्कि देश के बदलाव की हकीकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed