फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi is Poorest in his cabinet

12.35 लाख मिलने के बाद भी पीएम मोदी की संपत्ति सभी मंत्रियों से कम

Thu, 25 Aug 2016 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
PM Modi is Poorest in his cabinet
- फोटो : bbc

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके द्वारा लिखी किताबों के लिए 12.35 लाख की रॉयल्टी मिली है। इसके बावजूद भी वो अपने कैबिनेट में सबसे गरीब हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई डिटेल में भी दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री के पास मार्च 2016 में 89,700 रुपए नकद थे। जबकि पिछले साल मात्र 4,500 रुपए ही थे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की संपत्ति के हिसाब से वो अपने मंत्रिमंडल में सबसे गरीब हैं। पीएम मोदी के गांधीनगर बैंक खाते में 2.10 लाख रुपए हैं। इसी बैंक में 50 लाख के करीब फिक्स्ड डिपोसिट भी हैं। पीएम के पास 1.27 लाख रुपए की कीमत की चार सोने की अंगूठियां भी हैं। वहीं खुद की लिखी किताबों से रॉयल्टीज के रूप में उन्हें अच्छा खासा पैसा मिलता है।
विज्ञापन


कुल मिलकार पीएम की चल संपत्ति 73.6 लाख रुपए हैं। अचल संपत्ति के रूप में गांधीनगर स्थित 1 करोड़ रुपये का आवासीय अपार्टमेंट है जिसके वो खुद मालिक हैं। पीएम किसी भी तरह की कृषि, गैर कृषि भूमि या वाणिज्यिक भवन के मालिक नही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश मंत्रियों ने नहीं किया संपत्ति का खुलासा

PM Modi is Poorest in his cabinet

पीएम मोदी के साथ-साथ अन्य कई कैबिनेट मंत्रियों की संपत्ति का खुलासा किया गया है जिनमें वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू भी शामिल हैं। पीएम मोदी के अधिकांश मंत्रियों ने अभी भी अपनी कुल संपत्ति का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया है।

हालांकि प्रधानमंत्री ने पारदर्शिता के लिए सरकार के प्रयास में एक कदम आगे बढ़ाया है। आपको बता दें कि सुषमा स्वराज दिल्ली में 1.8 करोड़ की कीमत के एक फ्लैट की मालिक हैं। उनके पास हरियाणा के पलवल में 93.5 लाख की कृषि योग्य भूमि है। कुल मिलाकर मार्च 2016 में सुषमा स्वराज की संपत्ति 5.21 करोड़ रुपए घोषित की गई थी।

सदानंद गौड़ा, रामविलास पासवान, मेनका गांधी और प्रकाश जावड़ेकर उन मंत्रियों मे से हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर दिया है। 
मंत्रियों की संपत्ति जानने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed