फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi invited Pope to India hope his visit itinerary includes Goa says CM pramod Sawant news in hindi

PM Invites Pope: पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस को भारत आने का न्योता दिया, गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने की यह मांग

Sat, 15 Jun 2024 01:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 15 Jun 2024 01:10 PM IST
सार

कुछ महीने पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था कि राज्य सरकार पुराने गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेषों की दशकीय प्रदर्शनी के लिए पोप फ्रांसिस को न्योता भेजेगी।

विज्ञापन
PM Modi invited Pope to India hope his visit itinerary includes Goa says CM pramod Sawant news in hindi
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत - फोटो : ANI

विस्तार

इटली में आयोजित जी-7 सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने पोप को भारत आने का न्योता भी दिया। इस पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जब पीएम मोदी के निमंत्रण पर पोप फ्रांसिस भारत का दौरा करेंगे तो उनके यात्रा कार्यक्रम में तटीय राज्य भी शामिल होंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोप फ्रांसिस के साथ अपनी तस्वीरें साझा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रमोद सावंत ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। पीएम मोदी ने लोगों की सेवा करने की उनकी (पोप फ्रांसिस) प्रतिबद्धता की सराहना की और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया। हम उम्मीद करते हैं कि पोप के यात्रा कार्यक्रम (भारत में) में तटीय राज्य का दौरा भी शामिल हो।"


महीने पहले सावंत ने कहा था कि राज्य सरकार पुराने गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेषों की दशकीय प्रदर्शनी के लिए पोप फ्रांसिस को न्योता भेजेगी। इसका आयोजन इस साल के अंत में होना है। बता दें कि गोवा की कुल आबादी में 27 फीसदी ईसाई हैं।

इटली में किया गया जी-7 सम्मेलन का आयोजन
बता दें कि जी-7 शिखर सम्मेलन इटली के अपुलिया क्षेत्र में आयोजित किया गया है। जी-7 संगठन के सदस्य देशों की बात करें तो इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान और फ्रांस के साथ ही यूरोपीय यूनियन भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed