फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Interview We have fulfilled every promise unique experience for public Newsweek cover Page

PM Modi Interview: पीएम मोदी ने कहा- हमने हर वादा पूरा किया, यह जनता के लिए अनूठा अनुभव; पढ़ें पूरा इंटरव्यू

Thu, 11 Apr 2024 04:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 11 Apr 2024 04:43 AM IST
सार

पीएम ने कहा, दूसरे कार्यकाल के अंत तक सबसे लोकप्रिय सरकारें भी समर्थन खोने लगती हैं। विश्व में पिछले कुछ वर्षों में सरकारों के प्रति असंतोष भी बढ़ा है। भारत अपवाद के रूप में खड़ा है, जहां हमारी सरकार के लिए जनसमर्थन बढ़ रहा है।

विज्ञापन
PM Modi Interview We have fulfilled every promise unique experience for public Newsweek cover Page
न्यूजवीक टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने देशवासियों से किया हर वादा पूरा किया। यह देश की जनता के लिए नई बात थी, क्योंकि उन्हें पिछली सरकारों में ऐसा होने की आदत नहीं थी। अमेरिकी पत्रिका न्यूजवीक को दिए साक्षात्कार में उन्होंने यह बात की। पीएम नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद न्यूजवीक के कवर पर आने वाले पहले भारतीय पीएम हैं। मोदी ने कहा, लोगों को यह भरोसा है कि अगर योजनाओं का लाभ किसी और को मिला है तो उन तक भी पहुंचेगा। लोगों ने देखा है कि भारत 11वीं से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब देश की आकांक्षा है कि  तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। 

विज्ञापन

जनसमर्थन के मामले में भारत अपवाद
पीएम ने कहा, दूसरे कार्यकाल के अंत तक सबसे लोकप्रिय सरकारें भी समर्थन खोने लगती हैं। विश्व में पिछले कुछ वर्षों में सरकारों के प्रति असंतोष भी बढ़ा है। भारत अपवाद के रूप में खड़ा है, जहां हमारी सरकार के लिए जनसमर्थन बढ़ रहा है।

विज्ञापन

बातचीत से भारत और चीन सीमाओं पर शांति की उम्मीद
चीन के साथ सीमा विवाद के सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत और चीन के बीच स्थिर व शांतिपूर्ण संबंध पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं। पत्रिका को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम आशा करते हैं कि राजनयिक और सैन्य स्तरों पर सकारात्मक व रचनात्मक द्विपक्षीय बातचीत से भारत व चीन सीमाओं पर शांति और स्थिरता बहाल करने और इसे बनाए रखने में सक्षम होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा-भारत के लिए चीन के साथ रिश्ते अहम और महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

370 पर बोले, आप खुद आकर देखिये क्या बदलाव हुए
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने पर मोदी ने कहा, आप मेरी बातों में न जाएं, खुद वहां आकर देखें। आपको साफ पता चलेगा कि इस कदम के बाद वहां क्या बदलाव हुए। वहां जमीनीस्तर पर व्यापक सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। वहां के लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगी है। 2023 में 2.1 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। आतंकी घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

आतंक, हिंसा मुक्त माहौल का पक्षधर
पाकिस्तान से संबंधों के सवाल पर मोदी ने कहा, भारत ने हमेशा आतंक और हिंसा मुक्त माहौल में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को आगे बढ़ाने की वकालत की है। मैंने पाकिस्तान के पीएम को पदभार संभालने पर बधाई भी दी है। इमरान खान को जेल में डालने पर मोदी ने कहा, मैं पाकिस्तान के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करूंगा।

प्रभु श्रीराम का नाम हमारी राष्ट्रीय चेतना पर अंकित
पीएम मोदी ने कहा, प्रभु श्रीराम का नाम हमारी राष्ट्रीय चेतना पर अंकित है। भगवान राम के जीवन ने हमारी सभ्यता में विचारों और मूल्यों की रूपरेखा तय की है। इसलिए 11 दिनों के विशेष अनुष्ठान के दौरान मैंने उन जगहों की तीर्थयात्रा की जहां श्रीराम के पदचिह्न हैं। मैंने देखा कि श्रीराम हम सभी भीतर हैं।

भारत में तेज हुई सुधार की गति
मोदी ने कहा, पिछले दशक में भारत के बुनियादी ढांचे में तेजी से बदलाव से देश में सुधार की गति तेज हो गई है। 10 वर्षों में हमारा राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क 60 फीसदी बढ़ गया है। हमने अपने हवाईअड्डों को दोगुना से अधिक कर दिया है। 2014 में 74 से बढ़कर 2024 में 150 से अधिक हो गए हैं। हमारी सागरमाला परियोजना से समर्थित अपने बंदरगाहों की क्षमता बढ़ाई है और परिचालन दक्षता में सुधार किया है। टेक-स्मार्ट वंदे भारत ट्रेनें शुरू की हैं।

देश के जीन में लोकतंत्र
मोदी ने कहा, हम सिर्फ इसलिए लोकतंत्र नहीं हैं कि हमारा संविधान ऐसा कहता है, बल्कि यह हमारे जीन में है। तमिलनाडु का उत्तरामेरूर में आप 1100 से 1200 साल पहले के भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में शिलालेख पा सकते हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में 2019 के चुनावों में 60 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया। अब से कुछ महीनों में 97 करोड़ से अधिक लोग वोट डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed