Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश की विभिन्न जनजातियों के सामुदायिक नेताओं से मिले PM, सीएम भी रहे मौजूद
Arunachal: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि यह पहली बार है जब इन आदिवासी नेताओं ने प्रधानमंत्री के साथ संवाद किया है। उन्होंने इस बैठक को ‘ऐतिहासिक’ बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से असम के साथ उनके राज्य से संबंधित सहित कई अन्य लंबित सीमा मुद्दों को हल किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने आवास पर अरुणाचल प्रदेश की विभिन्न जनजातियों के सामुदायिक नेताओं से यहां मुलाकात की और इस दौरान उनकी गुजरात यात्रा के अनुभवों और अरुणाचल तथा गुजरात के बीच ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी मौजूद थे। उनकी गुजरात की यात्रा पर खुशी जाहिर करते हुए मोदी ने कहा कि भगवान कृष्ण की पत्नी रुक्मिणी के बारे में माना जाता है कि वह अरुणाचल से थीं।
अरुणाचल सीएम ने पीएम मोदी के साथ आदिवासियों के संवाद को बताया ऐतिहासिक
अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने गुजरात, खासकर केवड़िया और गिफ्ट सिटी की यात्रा के उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि यह पहली बार है जब इन आदिवासी नेताओं ने प्रधानमंत्री के साथ संवाद किया है। उन्होंने इस बैठक को ‘ऐतिहासिक’ बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से असम के साथ उनके राज्य से संबंधित सहित कई अन्य लंबित सीमा मुद्दों को हल किया गया है। कई आदिवासी नेताओं ने अरुणाचल प्रदेश में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए मोदी की प्रशंसा की। आदिवासी नेताओं में से एक चाउ सिहराजा चौटांग ने बैठक को एक यादगार अनुभव बताया, जबकि एक अन्य नेता पी जी तागो ने अरुणाचल की मदद के लिए मोदी की सराहना की।