{"_id":"5c1f3abebdec2256e0514c89","slug":"pm-modi-interact-with-bjp-workers-and-called-grand-alliances-a-club-of-rich-dynasties","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से की बात, महागठबंधन को बताया अमीर राजवंशियों का क्लब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से की बात, महागठबंधन को बताया अमीर राजवंशियों का क्लब
Sun, 23 Dec 2018 01:05 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई मध्य और उत्तर, मदुरई, तिरुचिरापल्ली और तिरुवल्लुवर के बूठ कार्यकर्ताओं से वीडियो संबोधन के जरिए बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान पीएम ने कहा, 'आज बहुत से नेता महागठबंधन की बात कर रहे हैं। यह गठबंधन व्यक्तिगत अस्तित्व के लिए है, न कि विचारधारा आधारित समर्थन के लिए। यह गठबंधन सत्ता के लिए है लोगों के लिए नहीं।'
विज्ञापन
पीएम ने कार्यकर्ताओं को जैन आयोग की याद दिलाते हुए कहा कि आयोग पर कांग्रेस और द्रमुक कहां खड़े थे यह कोई नहीं भूल पाया है। उस समय कांग्रेस ने कहा था या तो हम हैं या फिर द्रमुक है लेकिन आज वह दोनों साथ हैं। यदि यह अवसरवाद नहीं है तो उनके गठबंधन का क्या कारण है। यह तथाकथित महागठबंधन समृद्ध राजवंशियों का एक क्लब है। जो केवल परिवार के शासन का वादा करते हैं।
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि लोग उनके अवसरवाद को देख सकते हैं और इस तरह के असंगत गठबंधन को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कार्यकर्ता मातृभूमि के लिए जितने आदर और गौरव से भरे रहेंगे उतना ज्यादा वह लोगों से जुड़े रहेंगे। उतना ही ज्यादा वह गरीबों के प्रति संवेदनशील रहेंगे और इससे हमारे लिए जीत काफी आसान हो जाएगी। कांग्रेस लोगों के बीच झूठ फैला रही है। वे हमारे देश की प्रगति के बारे में लोगों को गुमराह करने की कोई कोशिश नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज भारत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। भारत के सपने, उम्मीदें और आकांक्षाएं भी उसी तेजी से बढ़ रही हैं। शहर आर्थिक गतिविधियों से परेशान हैं। मैंने हमेशा कहा है कि शहरीकरण कभी कोई चुनौती नहीं रहा बल्कि एक मौका रहा है। हमारे प्रयास अपना परिणाम दिखा रहे हैं। एक अतंरराष्ट्रीय शोध का कहना है कि अगले 2 दशकों में दुनिया के सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाले शहरों में टॉप 10 भारत के रहेंगे।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि साल 2018 में हमने दुनिया की सबसे बड़े स्वास्थ्य परियोजना की शुरुआत की। जिससे 6 लाख से ज्यागदा परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य इलाज मिला। यदि आज हम तेजी से नए भारत का निर्माण करने में सक्षम हो पाए हैं तो इसके पीछे हमारे वरिष्ठों का हाथ है जिन्होंने इसकी नींव रखी थी।
Congress tries to spread lies among people. They spare no efforts to mislead people about the progress our country is making : PM @narendramodi #MeraBoothSabseMazboot pic.twitter.com/Bfcc9gWRL6
— BJP (@BJP4India) December 23, 2018