फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi independence day different attire and turban news photos in hindi know the meaning

PM Modi Attire: कभी तिरंगा पगड़ी तो कभी भगवा साफा पहन PM मोदी ने किया ध्वजारोहण; जानें इन सभी का क्या है अर्थ

Fri, 15 Aug 2025 07:34 AM IST
संध्या स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 15 Aug 2025 07:34 AM IST
सार

PM Modi Attire: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगातार 12वीं बार लाल किले से ध्वजारोहण किया। बीते 11 साल में हर बार प्रधानमंत्री की वेशभूषा चर्चा में रही। खासतौर पर उनकी पगड़ियों और साफे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। आइए जानते हैं पीएम मोदी की पगड़ियों और साफे के बारे में...

विज्ञापन
PM Modi independence day different attire and turban news photos in hindi know the meaning
पीएम मोदी की पगड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिधान और वेशभूषा को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा उनके साफा बांधने का अंदाज सबसे ज्यादा आकर्षक होता है। साल 2014 से लेकर 2024 तक पीएम मोदी का कैसा रहा है अंदाज, आइए इसके बारे में ग्राफिक्स में जानते हैं। 
विज्ञापन

PM Modi independence day different attire and turban news photos in hindi know the meaning
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : Amar Ujala
साल 2024 यानी आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी केसरी, हरा और पीले रंग के पगड़ी में नजर आए। इस पगड़ी के साथ उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा और नीले रंग की सदरी पहनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi independence day different attire and turban news photos in hindi know the meaning
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA
साल 2023 यानी आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने पीले और लाल रंग का साफा बांधा था, जिसमें कई रंगों की लकीरें बनी हुई थीं। उनके इस पगड़ी को सफेद रंग के कुर्ते और काले जैकेट ने पूरित किया। राजस्थान में लोग अलग-अलग रंगों के साफा का इस्तेमाल करते हैं। 

विज्ञापन

PM Modi independence day different attire and turban news photos in hindi know the meaning
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA
2022 में 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी कुछ खास और अलग वेश भूषा में  नजर आए थे। इस बार रंगीन पगड़ी पहनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज की आकृति वाली सफेद पगड़ी पहनी। पगड़ी को पीएम मोदी के सफेद कुर्ते और नीले रंग की जैकेट से पूरित किया गया था। पीएम मोदी की तिरंगा पगड़ी में सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान की झलक थी, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित करना था।

PM Modi independence day different attire and turban news photos in hindi know the meaning
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA
साल 2021 में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पीएम मोदी कुछ खास और अलग वेश भूषा में नजर आए थे। पीएम मोदी ने इस दौरान पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार, नीली जैकेट और स्टॉल के साथ भगवा पगड़ी पहनी थी।

PM Modi independence day different attire and turban news photos in hindi know the meaning
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA
वर्ष 2020 की बात करें तो पीएम मोदी ने भगवा और क्रीम कलर की पगड़ी पहन रखी थी। प्रधानमंत्री ने 'साफा' को आधी बाजू के कुर्ते के साथ शानदार तरीके से जोड़ा था। उन्होंने भगवा बॉर्डर वाला सफेद दुपट्टा भी पहना रखा था।

PM Modi independence day different attire and turban news photos in hindi know the meaning
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA
वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से छठवीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और उस दौरान वे आधी बाजू के कुर्ते, पायजामे और केसरिया बॉर्डर वाले उपरने के साथ नजर आए थे। इस दौरान भी प्रधानमंत्री की पगड़ी का रंग बेहद खास था। उन्होंने पीले, लाल और हरे रंग से बनी लहरिया पैटर्न वाली पगड़ी पहनी थी।

PM Modi independence day different attire and turban news photos in hindi know the meaning
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA
वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से पांचवीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और इस दौरान वे फुल बाजू का कुर्ता पायजामा और इसके साथ ही में उन्होंने एक उपरना भी ले रखा था। इस साल प्रधानमंत्री ने गहरे केसरिया और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी।

PM Modi independence day different attire and turban news photos in hindi know the meaning
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA
वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से चौथी बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और उस समय वे ट्रेडमार्क हाफ बाजू वाले कुर्ते में नजर आए थे। इस साल प्रधानमंत्री ने चमकदार लाल और पीले रंग की पगड़ी पहन रखी थी। इस पगड़ी में पीछे की तरफ लंबा कपड़ा निकला हुआ था।

PM Modi independence day different attire and turban news photos in hindi know the meaning
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA
साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सादे कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे में नजर आए थे। इसके अलावा लाल, गुलाबी और पीले रंग का राजस्थानी साफा बांधे दिखे थे, जो कि बहुत ही शानदार लग रहा था।

PM Modi independence day different attire and turban news photos in hindi know the meaning
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA
साल 2015 में प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर क्रीम रंग के कुर्ते और सफेद रंग के चूड़ीदार पैजामे में नजर आए थे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने खादी रंग की जैकेट भी पहन रखी थी। साथ ही पगड़ी सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा था। पीएम मोदी ने नारंगी रंग का बंधानी साफा बांधा था, जिस पर लाल और हरे रंग की पट्टियां मौजूद थीं।

PM Modi independence day different attire and turban news photos in hindi know the meaning
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का परिधान - फोटो : AMAR UJALA
साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया था। उस साल सफेद रंग के आधी बांह वाले खादी कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे में नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने भगवा रंग का जोधपुरी बंधेज साफा भी बांधा हुआ था, जो कि आकर्षण का केंद्र था।

PM Modi independence day different attire and turban news photos in hindi know the meaning
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी मोदी - फोटो : पीटीआई
79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी भगवा पगड़ी में दिखाई दिए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता- चूड़ीदार पहना हुआ था। साथ ही केसरिया रंग की बंद गले की हाफ जैकेट पहनी। उनकी पगड़ी और जैकेट इस बार मैचिंग दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed