{"_id":"6311cfb463019d12d52db11a","slug":"pm-modi-inaugurates-lays-foundation-stone-mechanization-industrialization-projects-worth-rs-3800-cr-in-mangalu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: प्रधानमंत्री मोदी ने किया विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, पढ़ें उनके संबोधन की अहम बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: प्रधानमंत्री मोदी ने किया विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, पढ़ें उनके संबोधन की अहम बातें
Fri, 02 Sep 2022 05:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 02 Sep 2022 05:11 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब से कुछ समय पहले कोच्चि में भारत के सबसे पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर के लोकार्पण ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है और अब यहां मंगलुरु में 3,700 करोड़ से अधिक रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमि पूजन हुआ है।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलुरु में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कोचीन में देश के पहले स्वदेशी युद्धपोत INS विक्रांत को भारतीय नौसेना को समर्पित किया। यह भारत के समुद्री इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा और सबसे जटिल युद्धपोत है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब से कुछ समय पहले कोच्चि में भारत के सबसे पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर के लोकार्पण ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है और अब यहां मंगलुरु में 3,700 करोड़ से अधिक रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमि पूजन हुआ है।
विज्ञापन
#WATCH | People turned out in large numbers on the roads leading to the event venue to welcome Prime Minister Narendra Modi in Karnataka's Mangaluru pic.twitter.com/lG60XNZOv2
— ANI (@ANI) September 2, 2022
विज्ञापन
पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें
- उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सिर्फ 3 वर्षों में ही देश में 6 करोड़ से अधिक घरों में पाइप से पानी की सुविधा पहुंचाई गई। कर्नाटका के भी 30 लाख से ज्यादा ग्रामीण परिवारों तक पहली बार पाइप से पानी पहुंचा है। पिछले 8 वर्षों में देश में गरीबों के लिए 3 करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं।
- उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी गरीबों के लिए 8 लाख से ज्यादा पक्के घरों के लिए स्वीकृति दी गई है। मध्यम वर्ग के हजारों परिवारों को भी अपना घर बनाने के लिए करोड़ों रुपए की मदद दी गई है।
- उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के करीब 4 करोड़ गरीबों को अस्पताल में भर्ती रहते हुए मुफ्त इलाज मिल चुका है। इससे गरीबों के करीब 50 हजार करोड़ रुपए खर्च होने से बचे हैं। आयुष्मान भारत का लाभ कर्नाटका के भी 30 लाख से अधिक गरीब मरीज़ों को मिला है।
- उन्होंने कहा कि जिनको आर्थिक दृष्टि से छोटा समझकर भुला दिया गया था, हमारी सरकार उनके साथ खड़ी है। छोटे किसान हों, व्यापारी हों, मछुआरे हों, रेहड़ी-पटरी-ठेले वाले हों, ऐसे करोड़ों लोगों को पहली बार देश के विकास का लाभ मिलना शुरू हुआ, वे मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
- उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले GDP के जो आंकड़े आए हैं, वो दिखा रहे हैं कि भारत ने कोरोना काल में जो नीतियां बनाईं, जो निर्णय लिए, वो कितने महत्वपूर्ण थे। पिछले साल इतने वैश्विक व्यवधान के बावजूद भारत ने 670 बिलियन डॉलर यानि 50 लाख करोड़ रुपए का टोटल एक्सपोर्ट किया।