फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi inaugurates lays foundation stone mechanization industrialization projects worth Rs 3800 cr in Mangalu

कर्नाटक: प्रधानमंत्री मोदी ने किया विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, पढ़ें उनके संबोधन की अहम बातें

Fri, 02 Sep 2022 05:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 02 Sep 2022 05:11 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब से कुछ समय पहले कोच्चि में भारत के सबसे पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर के लोकार्पण ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है और अब यहां मंगलुरु में 3,700 करोड़ से अधिक रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमि पूजन हुआ है।

विज्ञापन
PM Modi inaugurates lays foundation stone mechanization industrialization projects worth Rs 3800 cr in Mangalu
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलुरु में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कोचीन में देश के पहले स्वदेशी युद्धपोत INS विक्रांत को भारतीय नौसेना को समर्पित किया। यह भारत के समुद्री इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा और सबसे जटिल युद्धपोत है।

विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब से कुछ समय पहले कोच्चि में भारत के सबसे पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर के लोकार्पण ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है और अब यहां मंगलुरु में 3,700 करोड़ से अधिक रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमि पूजन हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

  • उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सिर्फ 3 वर्षों में ही देश में 6 करोड़ से अधिक घरों में पाइप से पानी की सुविधा पहुंचाई गई। कर्नाटका के भी 30 लाख से ज्यादा ग्रामीण परिवारों तक पहली बार पाइप से पानी पहुंचा है। पिछले 8 वर्षों में देश में गरीबों के लिए 3 करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं।
  • उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी गरीबों के लिए 8 लाख से ज्यादा पक्के घरों के लिए स्वीकृति दी गई है। मध्यम वर्ग के हजारों परिवारों को भी अपना घर बनाने के लिए करोड़ों रुपए की मदद दी गई है।
  • उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के करीब 4 करोड़ गरीबों को अस्पताल में भर्ती रहते हुए मुफ्त इलाज मिल चुका है। इससे गरीबों के करीब 50 हजार करोड़ रुपए खर्च होने से बचे हैं। आयुष्मान भारत का लाभ कर्नाटका के भी 30 लाख से अधिक गरीब मरीज़ों को मिला है।
  • उन्होंने कहा कि जिनको आर्थिक दृष्टि से छोटा समझकर भुला दिया गया था, हमारी सरकार उनके साथ खड़ी है। छोटे किसान हों, व्यापारी हों, मछुआरे हों, रेहड़ी-पटरी-ठेले वाले हों, ऐसे करोड़ों लोगों को पहली बार देश के विकास का लाभ मिलना शुरू हुआ, वे मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले GDP के जो आंकड़े आए हैं, वो दिखा रहे हैं कि भारत ने कोरोना काल में जो नीतियां बनाईं, जो निर्णय लिए, वो कितने महत्वपूर्ण थे। पिछले साल इतने वैश्विक व्यवधान के बावजूद भारत ने 670 बिलियन डॉलर यानि 50 लाख करोड़ रुपए का टोटल एक्सपोर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed