{"_id":"693685ae284076c82f0beb5f","slug":"pm-modi-in-lok-sabha-vande-mataram-jibe-congress-outsourced-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Matram: 'मुझे लगता है कि कांग्रेस ने आउटसोर्स कर दिया', लोकसभा में पीएम मोदी ने किससे कही ये बात?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vande Matram: 'मुझे लगता है कि कांग्रेस ने आउटसोर्स कर दिया', लोकसभा में पीएम मोदी ने किससे कही ये बात?
Mon, 08 Dec 2025 01:30 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:30 PM IST
सार
लोकसभा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा और उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां आज भी वंदे मातरम पर विवाद खड़ा करने की कोशिश करती हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस को लताड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चा की शुरुआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें गर्व करना चाहिए कि दुनिया के इतिहास में कही पर भी वंदे मातरम जैसा कोई भावगीत नहीं रहा। प्रधानमंत्री ने कहा, वंदे मातरण हमारी प्रेरणा है। आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे। उन सपनों को पूरा करने के लिए वंदे मातरम हम सबके लिए प्रेरणा बने।
पीएम मोदी ने क्यों कहा- लगता है कांग्रेस ने आउटसोर्स कर दिया
चर्चा के दौरान पीएम मोदी के संबोधन के बीच विपक्ष के सांसदों की ओर से हंगामा करने की कोशिश की गई। इस दौरान खास बात यह रही कि हंगामे की ये कोशिश कांग्रेस सांसदों की ओर से नहीं की गई। प्रधानमंत्री ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा, 'लगता है, कांग्रेस ने आउटसोर्स कर दिया है।' उन्होंने कहा कि 'दुर्भाग्य से कांग्रेस नीतियां अभी भी वैसी ही हैं। इतना ही नहीं अब INC चलते-चलते MMC हो गया है।'
'चुनौतियों से ही राष्ट्र का चरित्र उजागर होता है'
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और जिन जिन के नाम के साथ कांग्रेस जुड़ा है, वो सभी वंदे मातरम पर विवाद खड़ा करने की कोशिश करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा किसी भी राष्ट्र का चरित्र चुनौतियों से उजागर होता है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'वंदे मातरम ने करोड़ों देशवासियों को एहसास कराया कि यह लड़ाई किसी जमीन के टुकड़े के लिए नहीं थी। यह सत्ता के सिंहासन को कब्जा करने के लिए नहीं थी। यह गुलामी की बेड़ियों को मुक्त कर हजारों वर्षों की महान संस्कृति और गौरवपूर्ण इतिहास के पुनर्जन्म के संकल्प की लड़ाई थी।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Parliament Vande Mataram Discussion Live: लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा, पीएम बोले- ये शक्ति चेतना का प्रवाह
प्रधानमंत्री ने कहा, 'अक्तूबर में कोलकाता में हुए फैसले के बाद कांग्रेस पहले वंदे मातरम पर समझौता करने के लिए झुकी इसके बाद देश को बंटवारे का दंश भी झेलना पड़ा। वही कांग्रेस आज भी वंदे मातरम को लेकर विवाद कर रही है।' उन्होंने कहा कि समाजिक सद्भाव की आड़ में किए गए फैसले के आधार पर कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया। जिन्ना के विचारों का समर्थन किया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन