फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm Modi In Ladakh : If China does not accept diplomacy, then other options are also open, Modis visit to Ladakh is part of his four-point strategy

कूटनीति से नहीं माना चीन तो दूसरे विकल्प भी खुले, मोदी की लद्दाख यात्रा चार सूत्रीय रणनीति का हिस्सा

Sat, 04 Jul 2020 05:36 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 04 Jul 2020 05:36 AM IST
विज्ञापन
Pm Modi In Ladakh : If China does not accept diplomacy, then other options are also open, Modis visit to Ladakh is part of his four-point strategy
लेह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अचानक लेह यात्रा चीन से निपटने की उनकी चार सूत्रीय योजना का हिस्सा है। उन्होंने चीन के खिलाफ कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पहले ही खोले हुए हैं। शुक्रवार सुबह की लद्दाख यात्रा से उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि यदि चीन वार्ता के जरिए नहीं मानता है, तो भारत दूसरे सभी उपलब्ध विकल्पों को अपनाने से नहीं हिचकेगा।

विज्ञापन


विदेश मामलों के जानकारों के मुताबिक, पीएम मोदी की लद्दाख यात्रा उचित समय पर उचित कदम है। इससे न सिर्फ सेनाओं का मनोबल बढ़ा है, बल्कि चीन को भी सख्त संदेश मिलेगा। एलएसी पर भारत दबाव में तो नहीं ही आएगा। जरूरत पड़ी तो भारत की सेना चीन के आगे मजबूती से खड़ी होगी।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय में भारत ने लद्दाख में सैन्य उपस्थिति और सुदृढ़ की है। गलवां घाटी और पैंगोंग झील इलाकों में चीनी सेना के निर्माण पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच तीन वार्ताएं हो चुकी हैं, लेकिन चीन हटने को तैयार नहीं है। इसी दौरान संघर्ष में भारत के 20 सैनिकों के शहीद होने से मामला और बिगड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द मिलेगी मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400

Pm Modi In Ladakh : If China does not accept diplomacy, then other options are also open, Modis visit to Ladakh is part of his four-point strategy
मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400

पूर्व विदेश सचिव शशांक कहते हैं, 1962 की तरह रूस तटस्थ नहीं है। ऐसे तनाव में भी रूस ने भारत को जल्द से जल्द मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400 की आपूर्ति की बात कही है। फ्रांस राफेल की खेप जल्द से जल्द देना सुनिश्चित कर रहा है। जापान, जर्मनी, अमेरिका इस तनाव के लिए सीधे चीन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। भारत को घेरने वाला नेपाल घरेलू मोर्चे पर खुद बुरी तरह उलझ गया है।

गेंद चीन के पाले में डाली...

Pm Modi In Ladakh : If China does not accept diplomacy, then other options are also open, Modis visit to Ladakh is part of his four-point strategy
नरेंद्र मोदी-शी जिनपिंग - फोटो : File

मोदी की यात्रा से क्या हासिल होगा? दौरे के साथ, भारत ने विवाद सुलझाने की गेंद चीन के पाले में डाल दी है। वह भी इस संदेश के साथ कि भारत रत्तीभर भी पीछे नहीं हटेगा। यदि चीन नहीं माना तो भारत की आक्रामक मुहिम और बढ़ेगी।

मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम...

Pm Modi In Ladakh : If China does not accept diplomacy, then other options are also open, Modis visit to Ladakh is part of his four-point strategy
भारतीय सेना - फोटो : सोशल मीडिया

खुद घरेलू मोर्चे पर आर्थिक सहित कई चुनौतियों से दो-चार चीन युद्ध नहीं कर सकता। यदि वह लद्दाख सीमा पर उग्रता दिखाता है तो हम मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं। सैनिकों का हौसला बढ़ाने में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा बड़ा कदम साबित होगी।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया था हांगकांग मुद्दा

Pm Modi In Ladakh : If China does not accept diplomacy, then other options are also open, Modis visit to Ladakh is part of his four-point strategy
हांगकांग में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया - फोटो : PTI

दूसरे देशों से बातचीत कर चीन की आक्रामकता के खिलाफ एक वैश्विक माहौल बनाया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों की वजह से रूस भारत के साथ आ खड़ा हुआ, तो फ्रांस ने भी चीन के आक्रामक स्वभाव की कड़ी आलोचना की है। रही-सही कसर हांगकांग में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ चीन द्वारा की जा रही कड़ी कार्रवाई का मामला भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र में उठाकर पूरी कर दी गई।

यह भी पढ़ें: मंशा साफ: चीन सोचे उसे युद्ध करना है या पीछे हटना है, विशेषज्ञों ने बताए पीएम के दौरे के मायने

यह भी पढ़ें: अचानक पाकिस्तान पहुंचे तो कभी सर्जिकल स्ट्राइक, पीएम मोदी के इन फैसलों ने चौंकाया

यह भी पढ़ें: भारत इस कीमत पर नहीं चाहता शांति, चीन के दुस्साहस को यूं देखते हैं विदेशी विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed