PM Modi In Karnataka: समर्थकों की भीड़ देख प्रधानमंत्री ने रोकी कार, लगे मोदी-मोदी के नारे
पीएम मोदी एयरफोर्स स्टेशन से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की ओर सड़क मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका स्वागत करने के लिए सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यह देखते हुए पीएम मोदी ने अपनी कार रोक दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं। सोमवार को वह बेंगलुरु पहुंचे थे। इस दौरान समर्थकों की भीड़ देख प्रधानमंत्री मोदी अपनी कार को रोकने पर मजबूर हो गए। दरअसल, पीएम मोदी एयरफोर्स स्टेशन से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की ओर सड़क मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका स्वागत करने के लिए सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। यह देखते हुए पीएम मोदी ने अपनी कार रोक दी और बाहर निकल लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
हवा में लहराया हाथ, लगे मोदी-मोदी के नारे
इस दौरान भाजपा समर्थकों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। जैसे ही पीएम ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करने लिए कार रोकी, समर्थक मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। प्रधानमंत्री मोदी ने हवा में हाथ लहराकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद प्रधानमंत्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
ಹೆಮ್ಮೆಯ ಪ್ರಧಾನಿ ಶ್ರೀ ನರೇಂದ್ರ ಮೋದಿ ಅವರು ಕರುನಾಡಿಗೆ ಆಗಮಿಸಿರುವುದು ನಾಡಿನ ಜನತೆಗೆ ಹೊಸ ಉತ್ಸಾಹ ಮೂಡಿಸಿದೆ. ನಾಡಿನ ಪ್ರಗತಿಗೆ ಹೊಸ ಭಾಷ್ಯ ಬರೆಯಲಿದೆ.#KarnatakaWelcomesModiJi @BJP4Karnataka @narendramodi pic.twitter.com/2WP0wUPO0v
विज्ञापन विज्ञापन— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) June 20, 2022
कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन
पीएम मोदी ने यहां इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में नवनिर्मित सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च और डॉ बीआर अंबेडकर की एक प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में ही कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे।
27,000 करोड़ रूपए की रेल परियोजनाओं की दी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 27,000 करोड़ रूपए से ज़्यादा के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ। ये प्रोजेक्ट ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस दोनों को लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय रेल अब तेज भी हो रही है, स्वच्छ भी हो रही है, आधुनिक भी हो रही है। साथ ही सुरक्षित भी हो रही है और सिटीजन फ्रेंडली भी बन रही है। हमने देश के उन हिस्सों में भी रेल को पहुंचाया है, जहां इसके बारे में कभी सोचना भी मुश्किल था।
बेंगलुरु में कार्यक्रम को संपन्न करने के बाद पीएम मोदी बागची-पार्थसारथी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे। इस दौरान वे बेंगलुरु में डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स का भी दौरा करेंगे। इसके अलावा बेस यूनिवर्सिटी के नए परिसर का उद्घाटन और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां पीएम मोदी राष्ट्र को 150 'प्रौद्योगिकी हब' समर्पित करेंगे जिन्हे औद्योगिक परिवर्तन करके विकसित किया गया है।