फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi in Gujrat Sabarkatha Sabar Dairy and Inaugurate Chess Olympiad in Chennai Today

PM Modi In Gujarat: पीएम ने साबर डेयरी प्लांट का किया उद्घाटन, बोले- गुजरात की अर्थव्यवस्था होगी और मजबूत

Thu, 28 Jul 2022 07:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साबरकांठा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साबरकांठा Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 28 Jul 2022 07:27 PM IST
सार

पीएम मोदी ने गुजरात में साबर डेयरी की 1000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इसके बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। 

विज्ञापन
PM Modi in Gujrat Sabarkatha Sabar Dairy and Inaugurate Chess Olympiad in Chennai Today
गुजरात में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@Bjp4india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हिम्मतनगर पहुंचे। उन्होंने यहां  साबरकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (सबर डेयरी) के 305 करोड़ रुपये के मिल्क पाउडर संयंत्र का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने साबर डेयरी की 1000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इसके बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज साबर डेयरी का विस्तार हुआ है। सैकड़ों करोड़ रुपए के नए प्रोजेक्ट यहां लग रहे हैं। आधुनिक टेक्नॉलॉजी से लैस मिल्क पाउडर प्लांट और ए-सेप्टिक पैकिंग सेक्शन में एक और लाइन जुड़ने से साबर डेयरी की क्षमता और अधिक बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


दो दशक पहले यहां क्या स्थितियां थीं ये सभी लोग जानते हैं: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि दो दशक पहले यहां क्या स्थितियां थीं, ये आप भी जानते हैं और मैंने भी भलीभांति देखा है। आजकल हम गुजरात के कईं हिस्सों में अतिवर्षा की चुनौती से जूझ रहे हैं। लेकिन बारिश आना ही गुजराती के लिए इतना बड़ा सुख और संतोष होता है, इसका अंदाजा बाहर के लोगों को नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में डेयरी का बड़ा योगदान: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि जैसे जैसे सिंचाई की सुविधाओं का गुजरात में विस्तार हुआ, वैसे वैसे कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में हमनें बहुत विकास किया और डेयरी ने उसे बहुत बड़ी ताकत दी। पीएम मोदी ने कहा कि  डेयरी ने अर्थव्यवस्था को भी स्थिरता भी दी, सुरक्षा भी दी और प्रगति के नए अवसर भी दिए।

आज गुजरात का डेयरी मार्किट 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में बीते दो दशक में जो व्यवस्थाएं तैयार हुईं, आज उसके बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। आज गुजरात का डेयरी मार्किट 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। गुजरात में सहकारिता की एक समृद्ध परंपरा रही है, और संस्कार भी है। तभी तो सहकार है और सहकार है, तभी तो समृद्धि है। दूध से जुड़े सहकारी आंदोलन को जो सफलता मिली है, इसका विस्तार अब हम खेती से जुड़े बाकी क्षेत्रों में भी कर रहे हैं।

10 हजार किसान उत्पादक संघ के निर्माण का काम तेजी से चल रहा: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि देश में आज 10 हजार किसान उत्पादक संघ - FPOs के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इन FPOs के माध्यम से छोटे किसान फूड प्रोसेसिंग से जुड़ी, एक्सपोर्ट से जुड़ी वैल्यू और सप्लाई चेन से सीधे जुड़ पाएंगे। इसका बहुत अधिक लाभ गुजरात के किसानों को भी होने वाला है।


छोटी जमीन वाले किसानों की आय में भी वृद्धि हुई: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि छोटी जमीन वाले किसानों की आय में भी वृद्धि हुई है। यानी फसलों के अलावा आय के वैकल्पिक माध्यमों पर काम करने की रणनीति आज काम आ रही है। खादी और ग्रामोद्योग भी इसका एक उत्तम उदाहरण है। खादी ग्रामोद्योग का टर्नओवर पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये से ऊपर गया है। यही कारण है कि बीते 8 वर्षों में इसी क्षेत्र से डेढ़ करोड़ से ज्यादा रोजगार गांव में बनें हैं।

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना देश के लिए गौरव: पीएम
आजादी के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर एक और बड़ा संयोग हुआ है।  पहली बार जनजातीय समाज से आने वाली देश की बेटी भारत के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर पहुंची हैं। देश ने श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाया है। ये 130 करोड़ से अधिक भारतवासियों के लिए बहुत गौरव का क्षण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed