फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi in Construction Technology India 2019

विंग कमांडर के देश लौटने पर बोले पीएम मोदी: अब 'अभिनंदन' का अर्थ बदल जाएगा

Sat, 02 Mar 2019 11:27 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Sat, 02 Mar 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi in Construction Technology India 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : social media

भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि हिंदुस्तान जो भी करेगा दुनिया उसे गौर से देखती है। भारत की ताकत है कि वो डिक्शनरी के शब्दों का अर्थ बदल देता है। कभी अभिनंदन का अर्थ होता था शुभकामनाएं और अब अभिनंदन का अर्थ ही बदल जाएगा। ये बातें प्रधानमंत्री ने दिल्ली में कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया 2019 की कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहीं। 


loader



 

हाउसिंग सेक्टर को गति दें

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपकी मदद के लिए हमारी सरकार हर कदम पर अपके साथ है। भारत उन देशों में शामिल है, जहां बहुत तेजी से शहरीकरण हो रहा है। हाउसिंग सेक्टर को न्यू इंडिया की ऊर्जा और आवश्यकता के हिसाब से गति दें, इसके लिए देश और दुनिया में कंस्ट्रक्शन से जुड़ी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है उसका इस्तेमाल करें। हमारी सरकार के कार्यकाल में 1.3 करोड़ घरों का निर्माण कराया गया है। पिछली सरकार ने केवल 25 लाख घरों का निर्माण कराया था।

उन्होंने कहा कि वह दूसरी बार हाउसिंग सेक्टर से जुड़े लोगों से बातचीत कर रहे हैं। इससे सरकार की आप सबसे जुड़ने की इच्छा का पता चलता है। ताकि आपके अच्छे काम के बारे में अधिक जाना जा सके, अापके सुझाव जान सकें और हाउसिंग सेक्टर में आपके सहयोग को जान सकें।

प्रधानमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने हाउसिंग सेक्टर की शक्ल बदलने के लिए 7 फ्लैगशिप योजनाओं पर एक साथ काम किया है। हम ये भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि घरों में बिजली, उज्जवला कनेक्शन और अन्य सुविधाएं हों। 

फंडिंग के साथ-साथ भारत के इतिहास में पहली बार हाउसिंग सेक्टर को, रियल एस्टेट सेक्टर को स्पष्ट कानूनों का सहारा मिल सके, इसके लिए भी काम किया गया है। रेरा से इस सेक्टर में पारदर्शिता आई है और ग्राहकों का भरोसा मजबूत हुआ है। होम लोन पर ब्याज दर पहले के मुकाबले कम हुए हैं, 5 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं। 

जीएसटी को कम किया 

उन्होंने कहा कि जीएसटी ने भी रियल एस्टेट के कारोबार को ग्राहकों और खरीददारों दोनों के लिए आसान किया है। हाल में कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर जीएसटी को कम किया गया है। किफायती घरों पर जीएसटी 8 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत किया गया है।

लोगों के अपने घर का सपना पूरा करने के लिए हम टेक्नोलॉजी के साथ-साथ दूसरी व्यवस्थाओं को भी बदल रहे हैं। टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव कर रहे हैं। ये इसलिए किया जा रहा है, जिससे मध्यम वर्ग के पास घर खरीदने के लिए ज्यादा पैसा बचे और घर की कीमतें भी कम हों।

फंडिंग के साथ-साथ देश के इतिहास में पहली बार हाउसिंग सेक्टर और रियल एस्टेट सेक्टर को स्पष्ट कानूनों का सहारा मिल सके, इसके लिए भी हम काम कर रहें हैं। रेरा (RERA) से इस सेक्टर में पारदर्शिता आई है।

एक घर केवल दीवार नहीं है

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक घर केवल दीवार नहीं है, यह वो जगह है जहां सपने देखने की शक्ति आती है और आकांक्षाएं पूरी होती हैं। यह गरिमा और सुरक्षा से जुड़ा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed