फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi in Assam four KM roadshow Guwahati airport to Azara CM Himanta and BJP supporters hindi news updates

PM Modi in Assam Photos: पीएम के असम दौरे पर चार किलोमीटर तक मोदी-मोदी की गूंज, दिखी बोडो संस्कृति की झलकियां

Sat, 17 Jan 2026 06:12 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 17 Jan 2026 06:12 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम पहुंचे। गुवाहाटी में एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पीएम मोदी ने चार किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया। रोड शो में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा समर्थक भी बड़ी संख्या में उमड़े हैं। देखिए वीडियो और तस्वीरें...

विज्ञापन
PM Modi in Assam four KM roadshow Guwahati airport to Azara CM Himanta and BJP supporters hindi news updates
असम में पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री शनिवार शाम असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे। इसके बाद लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एनएच-17 स्थित गोलचक्कर से अजारा तक लगभग चार किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया। सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ दिखी। पारंपरिक परिधानों, ढोल-नगाड़ों और लोक नृत्यों ने रोड शो को खास बना दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


असम की संस्कृति को क्यों मिला खास मंच?
रोड शो के दौरान असम की विविध सांस्कृतिक पहचान सामने आई। खासतौर पर बोडो संस्कृति की झलकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रधानमंत्री ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और जगह-जगह पुष्प वर्षा के बीच आगे बढ़े। समर्थकों में प्रधानमंत्री को देखने और उनका स्वागत करने का उत्साह साफ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस पर क्यों साधा निशाना?
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक असम की संस्कृति और पहचान का सम्मान नहीं किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में घुसपैठ को बढ़ावा मिला और बोडोलैंड को जानबूझकर देश की मुख्यधारा से अलग रखा गया।



बोडोलैंड और घुसपैठ पर क्या बोले पीएम?
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से आज बोडो समाज के युवा आगे बढ़ रहे हैं और असम के सांस्कृतिक दूत बन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को घुसपैठिए पसंद हैं क्योंकि वे उसका वोट बैंक बनते हैं। भाजपा सरकार असम की जमीन और मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा कर रही है।



₹7,000 करोड़ की परियोजनाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रधानमंत्री दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। इस दौरान करीब 7,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की जानी है। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री सरुसजाई स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम बागुरुम्बा द्वौ में भाग लिया। पीएम ने कहा कि असम की संस्कृति भारत की ताकत है और भाजपा इसे सम्मान देने का काम कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed