फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Gujarat Visit ‘Samudra Se Samriddhi’ Program Launched 34,200 Crore rupees Project

आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी: 34,200 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ,'समुद्र से समृद्धि' पर फोकस

Sat, 20 Sep 2025 01:50 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावनगर Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 20 Sep 2025 01:50 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने गृह प्रदेश गुजरात जाएंगे। इस दौरे पर वह लोथल में बन रहे नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (एनएमएचसी) की प्रगति का जायजा लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Gujarat Visit ‘Samudra Se Samriddhi’ Program Launched 34,200 Crore rupees Project
पीएम मोदी। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे। उनके गुजरात दौरे की शुरुआत भावनगर से होगी। यहां वे 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में शामिल होकर 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में समुद्री और बंदरगाह क्षेत्र की नई नीति की घोषणा होगी और सरकार-निजी कंपनियों के बीच कई समझौते भी होंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत भावनगर से
पीएम मोदी के दौरे की शुरुआत सुबह 10:30 बजे भावनगर में एक कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जहां पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और दोपहर 1:30 बजे समीक्षा बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान लोथल में बन रहे नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (एनएमएचसी) की प्रगति का जायजा लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन


375 एकड़ में फैला है कॉम्प्लेक्स
करीब 4,500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह कॉम्प्लेक्स 375 एकड़ में फैला है। इसमें दुनिया का सबसे ऊंचा लाइटहाउस म्यूजियम (77 मीटर), 14 गैलरी, तटीय राज्यों का पवेलियन, चार थीम पार्क और एक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट होगा। साथ ही 100 कमरों वाला टेंट सिटी और रिसॉर्ट, ई-कार सुविधा और 500 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की पार्किंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास परियोजनाओं के जरिए समुद्री विकास को देगें नई गति
प्रधानमंत्री मोदी दौरे के दौरान 7,870 करोड़ रुपये से अधिक की समुद्री परियोजनाओं की नींव रखेंगे। इसमें मुंबई अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन, कोलकाता पोर्ट पर नए कंटेनर टर्मिनल की आधारशिला, पारादीप पोर्ट पर कार्गो हैंडलिंग सिस्टम, कांडला के दीनदयाल पोर्ट में टुना टेकड़ा मल्टी-कार्गो टर्मिनल का विकास शामिल है। इसके अलावा एन्नोर, चेन्नई और कार निकोबार में भी कई नई सुविधाओं का शुभारंभ होगा।

गुजरात में 26,354 करोड़ की योजनाएं
वहीं, पीएम मोदी गुजरात में ऊर्जा, स्वास्थ्य, राजमार्ग और शहरी परिवहन से जुड़ी 26,354 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें ऊर्जा क्षेत्र की एचपीएलएनजी रीगैसिफिकेशन टर्मिनल (चारा पोर्ट), गुजरात आईओसीएल रिफाइनरी में नए प्रोजेक्ट, पीएम-कुसुम योजना के तहत 475 मेगावाट सोलर फीडर का उद्घाटन शामिल है। 

कच्छ का धोरडो चौथा सौर गांव, 81 घरों में लगाए गए 177 किलोवाट के रूफटॉप सौर पैनल
वहीं, भावनगर में आयोजित 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के चौथे सौर गांव कच्छ का धोरडो का लोकार्पण करेंगे। मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत धोरडो गांव में 100 फीसदी आवासीय विद्युत कनेक्शनों का सोलराइजेशन किया गया है। इस परियोजना के माध्यम से धोरडो के 81 आवासीय घरों के लिए 177 किलोवाट की सोलर रूफटॉप क्षमता मिलेगी।

 गुजरात के कच्छ जिले के धोरड़ो गांव पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्लूटीओ) की ओर से 'बेस्ट टूरिज्म विलेज' के रूप में प्रतिष्ठित धोरडो, मेहसाणा के मोढेरा, खेडा के सुखी और बनासकांठा के मसाली के बाद धोरडो राज्य का चौथा सोलर गांव बना है। 


नई नीति का होगा शुभारंभ
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एक नई नीति भी लॉन्च करेंगे, जो समुद्री और बंदरगाह क्षेत्र से संबंधित होगी। इसके अलावा, सरकार और निजी क्षेत्र के बीच कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर भी होंगे। इससे इस क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed