फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Gujarat visit narendra Modi Roadshow in Ahmedabad vibrant gujarat News Updates in Hindi

Gujarat: अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन किमी लंबा रोड शो आज, यूएई के राष्ट्रपति होंगे शामिल

Tue, 09 Jan 2024 06:49 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 09 Jan 2024 06:49 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
PM Modi Gujarat visit narendra Modi Roadshow in Ahmedabad vibrant gujarat News Updates in Hindi
गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात यात्रा पर सोमवार रात अहमदाबाद पहुंचे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। दो दिनी दौरे के दौरान पीएम मोदी वाइब्रेंट गुजरात समिट और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी आज यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ रोड शो करेंगे।

विज्ञापन


अहमदाबाद पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि वह थोड़ी देर पहले अहमदाबाद पहुंचे। अगले दो दिनों में वह वाइब्रेंट गुजरात समिट और संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम ने कहा, बेहद खुशी की बात है कि समिट के दौरान विश्व के कई नेता इसमें शामिल होंगे। मेरे भाई मोहम्मद बिन जायद का आना बहुत खास है। वाइब्रेंट गुजरात समिट के साथ मेरा बहुत करीबी जुड़ाव है और मुझे यह देखकर खुशी हुई कि इस मंच ने गुजरात के विकास में कैसे योगदान दिया है और कई लोगों के लिए अवसर पैदा किए हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति का रोड शो आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के उद्घाटन से एक दिन पहले मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद शहर के पुलिस उपायुक्त (यातायात) सफीन हसन ने कहा, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का स्वागत करने के बाद शाम को हवाई अड्डे से तीन किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू होगा। रोड शो इंदिरा ब्रिज पर समाप्त होगा। यह ब्रिज अहमदाबाद को गांधीनगर से जोड़ता है। इसके बाद दोनों गणमान्य हस्तियां गांधीनगर में अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी। पीएम मोदी बुधवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में वीजीजीएस के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। 8 से 10 जनवरी तक अपनी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा के दौरान पीएम मोदी वैश्विक नेताओं और शीर्ष वैश्विक निगमों के सीईओ के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। पीएम मोदी 9 जनवरी को सुबह करीब 9.30 बजे मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर पहुंचेंगे।

वैश्विक नेताओं से करेंगे मुलाकात
विदेश मंत्री के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सम्मेलन के दौरान वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान पीएम शीर्ष वैश्विक निगमों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी गिफ्ट सिटी जाएंगे। यहां शाम करीब 5:15 बजे वे ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम में व्यापारिक नेताओं से बात करेंगे। 

वाइब्रेंट गुजरात का वैश्विक सम्मेलन
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी, 2024 तक गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा। इसका विषय ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ (भविष्य का प्रवेश द्वार) है। इस वर्ष सम्मेलन में 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए वाइब्रेंट गुजरात मंच का उपयोग करेगा। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नौ जनवरी को सुबह लगभग 9:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर पहुंचेंगे, जहां वह वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद वे शीर्ष वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed