फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Government scheme of Ethanol blending in Fuel beneficial for Farmers know details news and updates

Modi Government: किसानों के घर बरसेगा सोना! अब तक बेहद कामयाब रहा है मोदी सरकार का ये प्लान

Sun, 03 Sep 2023 02:24 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार
पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंड करने से किसानों को 40,600 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। 2025 तक यह स्तर बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक किया जाना है। अनुमान है कि अगले दो सालों के अंदर ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा और इससे किसानों को सीधे-सीधे एक लाख करोड़ रुपये तक का लाभ होगा। 
loader
PM Modi Government scheme of Ethanol blending in Fuel beneficial for Farmers know details news and updates
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दो गुना करने का वादा किया था। केंद्र का दावा है कि किसानों की फसलों के उचित मूल्य दिलाकर और उन्हें सीधी आर्थिक सहायता पहुंचाकर उनकी आय में वृद्धि की गई है। लेकिन केंद्र सरकार की पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंड करने की योजना कामयाब रही तो किसानों के खेत सोना पैदा करने वाली खानों के समान हो जाएंगे और उन्हें भारी मुनाफा प्राप्त होगा। 

पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंड करने से किसानों को 40,600 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। 2025 तक यह स्तर बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक किया जाना है। अनुमान है कि अगले दो सालों के अंदर ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा और इससे किसानों को सीधे-सीधे एक लाख करोड़ रुपये तक का लाभ होगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। 


समय से पहले हासिल किया जा सकता है लक्ष्य
दरअसल, इथेनॉल ब्लेंडिंग का पिछला अनुभव देखते हुए ऊर्जा विशेषज्ञों का अनुमान है कि 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग करने का लक्ष्य भी समय से हासिल किया जा सकेगा। इसका बड़ा कारण है कि 2018 में 'नेशनल पॉलिसी ऑन बायोफ्यूल्स' जारी करते हुए केंद्र सरकार ने यह लक्ष्य निर्धारित किया था कि 2030 तक ईंधन में 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। 

इस क्षेत्र में बेहतर प्रगति देखते हुए केंद्र सरकार ने 10  प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य नवंबर 2022 तक ही निर्धारित कर दिया था। लेकिन यह लक्ष्य भी अपने निर्धारित समय से लगभग चार-पांच महीने पहले ही हासिल कर लिया गया। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य भी संशोधित कर 2025-26 कर दिया था, जबकि पहली योजना में यह स्तर हासिल करने के लिए 2030 तक का समय निर्धारित किया गया था। 

किसानों को ऐसे होगा जबरदस्त फायदा
अब ऊर्जा विशेषज्ञों का अनुमान है कि जिस प्रकार इथेनॉल ब्लेंडिंग करने का लक्ष्य हासिल किया जा रहा है, इस बात की संभावना बहुत ज्यादा है कि यह लक्ष्य भी समय से पहले हासिल कर लिया जाए। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा और गन्ने की फसल की बिक्री के जरिए उन्हें एक लाख करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकेगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed