कभी नरम-कभी गरम हुए पीएम मोदी, पाकिस्तान को दे डाले ये बड़े सरप्राइज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी एक ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने किसी ना किसी मौके पर दुनिया को हैरान किया है। आज हम आपको बताएंगे कि कब-कब पीएम मोदी ने अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान को झटके दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को ही नहीं बल्कि दुनिया को हैरत में डाल दिया।
नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनावों में भारी मतों से जीत के बाद पीएम के रूप में ताजपोशी होने वाली थी। पीएम ने शपथ ग्रहण समारोह में सार्क देशों के सदस्यों को न्योता दे डाला। हैरानी की बात उस वक्त हुई जब पीएम के इस शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ भी शामिल होने पहुंचे।
मोदी ने सरकार निर्माण के साथ ही पड़ोसी देशों के साथ संबंध बेहतर करने की पहल करके अपने कूटनीतिक इरादे जाहिर कर दिए थे। पीएम के इस कदम ने पाकिस्तान समेत दुनिया को जबरदस्त सरप्राइज दे डाला।
पाकिस्तान दौरे पर चले गए मोदी
पीएम मोदी ने पाकिस्तान को अगला सरप्राइज उसी साल क्रिसमस के मौके पर दिया। यहां भी पड़ोसी पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर करने की थी। पाक से रिश्ते सुधारने के लिए पीएम बिना किस प्रोटोकॉल के पाकिस्तान दौरे पर चले गए।
पीएम मोदी लाहौर में 2 घंटा 40 मिनट रुके। मोदी जब लाहौर के अलामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे तो पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ उनके स्वागत के लिए तैयार खड़े थे। एयरपोर्ट से दोनों देशों के मुखिया रायविंड पहुंचे, यहां पर शरीफ की पोती के निकाह समारोह का आयोजन था।
यहां पर मोदी ने नवाज की पोती को एक भारतीय ड्रेस तोहफे में दी। पीएम नवाज की पत्नी के लिए एक शॉल लेकर गए थे। मोदी की सरप्राइज विजिट और तोहफे देने की इस रस्म ने सबको चौका दिया।
सर्जिकल स्ट्राइक की रात मोदी सोए नहीं
पाकिस्तान को पीएम मोदी ने हाल ही में उस वक्त चौंकाया जब उन्होंने उड़ी में आर्मी के बेस कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद गरम रुख अख्तियार कर लिया। पाकिस्तान के साथ दोस्ताना हाथ बढ़ाने वाले पीएम मोदी से पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक की उम्मीद नहीं कर रहा था।
मोदी का इशारा मिलते ही भारतीय सेना ने एलओसी के पास स्थित आतंकी ठिकानों पर 28-29 सितंबर की रात को सर्जिकल स्ट्राइक कर डाली जिसमें आतंकियों को बड़ा नुकसान हुआ। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद डीजीएमओ रणबीर सिंह ने कहा सेना को एलओसी के आसपास कई कैंपों में आतंकियो के इकठ्ठा होने की खबर मिली थी।
जिसके बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल ऑपरेशन करते हुए इन कैंपों पर हमला कर कई आतंकियों को ढेर कर दिया।। सर्जिकल स्ट्राइक वाली रात पीएम मोदी हर एक मूमेंट पर नजर बनाए हुए थे। अजीत डोभाल पीएम मोदी को सेना के हर एक मूवमेंट की खबर दे रहे थे। जब तक सेना सही सलामत वापस नहीं आ गई तब तक पीएम मोदी सोए नहीं।
मोदी के इस कदम ने पाकिस्तान में मचा दी हलचल
मोदी ने पाकिस्तान को उड़ी हमले के बाद ही एक और सरप्राइज दे डाला। मोदी ने कूटनीतिक तरीके से घेरने के लिए सिंधु जल समझौता तोड़ने की चेतावनी दे डाली। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि द्विपक्षीय संधि आपसी सहयोग और भरोसे के बिना नहीं चल सकती है।
भारत ने पाक को चेताया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करे नहीं तो सिंधु समझौता तोड़ दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि किसी भी समझौते के लिए दोनों देशों में आपसी भरोसा और सहयोग होना जरूरी है। भारत के इस फैसले ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी।
स्वरूप ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की हर हरकत पर हमारी नजर है और दुनिया को हमने पाकिस्तान की असलियत बता दी है। अब ऐसे में हो सकता है आने वाले समय में दोमुंही फितरत रखने वाले पाकिस्तान को मोदी का कोई और बड़ा सरप्राइज भी देखने को मिले।