फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi felicitated at BJP headquarters women MPs and other representatives present Women quota bill

महिला आरक्षण विधेयक: पीएम मोदी बोले- जब पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार होती है, तो देश बड़े पड़ाव पार करता है

Fri, 22 Sep 2023 11:05 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Sep 2023 11:05 AM IST
सार

संसद और विधानसभाओं में महिला सशक्तिकरण की राह में बीते 27 साल से पड़ा सूखा खत्म हो गया और नए संसद भवन ने पहले ही सत्र में नारी शक्ति का वंदन करने का नया इतिहास रच दिया। इससे पहले विधेयक को बुधवार को लोकसभा से मंजूरी मिल गई थी। गुरुवार को इसे राज्यसभा ने भी पास कर दिया

विज्ञापन
PM Modi felicitated at BJP headquarters women MPs and other representatives present Women quota bill
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक के संसद से पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी की महिला कार्यकताओं का अभिवादन किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के पैर भी छुए। इसके बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा की सभी महिला सांसद, दिल्ली की सभी महिला पार्षद व अन्य महिला जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मैं आज देश की हर माता को, बहन को, बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल और परसो हम सबने एक नया इतिहास बनते देखा है। हम सबका सौभाग्य है कि ये इतिहास बनाने का अवसर कोटि-कोटि जनों ने हमें दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का दोनों सदनों से पास होना, इस बात का भी साक्षी है कि जब पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार होती है, तो देश कैसे बड़े फैसले लेता है, बड़े पड़ावों को पार करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाली अनेकों पीढ़ियों तक इस निर्णय और इस दिवस की चर्चा होगी। मैं पूरे देश को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' संसद के दोनों सदनों में भारी बहुमत से पारित होने की बहुत बहुत बधाई देता हूं। कभी-कभी किसी निर्णय में देश के भाग्य को बदलने की क्षमता होती है। आज हम सभी ऐसे ही एक निर्णय के साक्षी बने हैं। संसद के दोनों सदनों द्वारा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' रिकॉर्ड मतों से पारित किया जा चुका है। जिस बात का देश को पिछले कई दशकों से इंतजार था, वो सपना अब सच हुआ है।
 

'जब पूर्ण बहुमत की सरकार होती है, तो ऐसे ही मतबूत निर्णय लिए जाते हैं'
पीएम मोदी ने कहा कि जब पूर्ण बहुमत की सरकार होती है, तो ऐसे ही मतबूत निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने महिला मतदाताओं को इसका श्रेय देते हुए कहा कि हमारी माताओं-बहनों ने भाजपा को पूरा समर्थन दिया। बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया और भाजपा को मजबूती के साथ सत्ता में आने का मौका दिया।

ये हमारे लिए गर्व का विषय
उन्होंने कहा कि आज हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। पूरे देश की माताएं, बहनें और बेटियां आज खुशी मना रही हैं, हम सबको आशीर्वाद दे रही हैं। कोटि-कोटि माताओं, बहनों के सपने को पूरा करने का सौभाग्य हमारी भाजपा सरकार को मिला है। इसलिए राष्ट्र को सर्वप्रथम मानने वाली पार्टी के रूप में, भाजपा कार्यकर्ता के रूप में, एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में ये हमारे लिए गर्व का विषय है।

भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य कानून नहीं है। ये नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है। ये अमृतकाल में सबका प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बढ़ा कदम है।

हमारा कमिटमेंट था, पूरा करके दिखाया
पीएम मोदी ने कहा, 'लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए, इस कानून के लिए भाजपा तीन दशक से प्रयास कर रही थी। ये हमारा कमिटमेंट था। इसे हमने पूरा करके दिखाया है।'

हर अड़चन को दूर कर रहा है भारत
उन्होंने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए, आज भारत नारी शक्ति को खुला आसमान दे रहा है। आज देश, माताओं-बहनों-बेटियों के सामने आने वाली हर अड़चन को दूर कर रहा है।

बीते 9 वर्षों में हर बंदिश को तोड़ने का प्रयास किया
उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में हमने माताओं-बहनों से जुड़ी हर बंदिश को तोड़ने का प्रयास किया है। हमारी सरकार ने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं बनाई, ऐसे कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिससे हमारी बहनों को सम्मान, सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि का जीवन मिले।

पूर्ण बहुमत की सरकार, गारंटी का जिक्र और विपक्ष पर निशाना
  • पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक साबित करता है कि देश को आगे ले जाने के लिए बहुमत के साथ एक मजबूत, निर्णायक सरकार की आवश्यकता होती है।
  • उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पहले संसद में महिला आरक्षण विधेयक की प्रति फाड़ दी थी, उन्होंने भी नारी शक्ति मजबूत होने के कारण इसका समर्थन किया।
  • प्रधानमंत्री ने कहा, 'महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के नए युग की शुरुआत के लिए मैंने जो गारंटी दी थी, यह उसे पूरा करने का प्रमाण है।'

जेपी नड्डा ने कही यह बात
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह हम सबके लिए बहुत ऐतिहासिक घड़ी है। इस क्षण के हम सब चश्मदीद गवाह बने हैं, ये हमारा सौभाग्य है। इस पल का हम सबको लंबे समय से इंतजार था। दूरदृष्टि, अटूट निश्चय और पक्के इरादे के साथ 'नारी शक्ति वंदन विधेयक' को प्रधानमंत्री ने समय पर पारित कराया है। इसके लिए हम उनका अभिनंदन करते हैं।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए एक नहीं, बल्कि अनेकों कदम उठाए हैं। इसके साथ-साथ देश में लंबे समय से लंबित समस्याओं का निराकरण भी प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतांत्रिक तरीके से किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बहुत से कार्यक्रम चलाए। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 12 करोड़ बहनों को इज्जत घर (शौचालय) दिए गए। इसके लिए UNICEF ने भी आपको गेंम चेंजर कहा था।
 
 महिला आरक्षण देश को मजबूत व समावेशी बनाने में मददगार: भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने महिला आरक्षण विधेयक के लिए भारतीय संसद की प्रशंसा की। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 विधेयक को देश को मजबूत और समावेशी बनाने में सहायक बताया। भागवत ने कहा, भारत में महिलाओं की भागीदारी और लैंगिक समानता के अधिकार की रक्षा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। यह विधेयक देश की संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करेगा और संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सांविधानिक रूप से सुनिश्चित करेगा।  

 बीती रात राज्यसभा ने दी मंजूरी
इससे पहले लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के प्रावधान वाला 128वां संविधान संशोधन विधेयक गुरुवार को राज्यसभा में पास हो गया। दिनभर की लंबी चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया। बिल के पक्ष में 214 वोट पड़े, जबकि किसी ने भी बिल के खिलाफ वोट नहीं डाला।

बुधवार को लोकसभा ने किया था पारित
इसी के साथ संसद और विधानसभाओं में महिला सशक्तिकरण की राह में बीते 27 साल से पड़ा सूखा खत्म हो गया और नए संसद भवन ने पहले ही सत्र में नारी शक्ति का वंदन करने का नया इतिहास रच दिया। इससे पहले विधेयक को बुधवार को लोकसभा से मंजूरी मिल गई थी। लोकसभा ने भी इस बिल को दो तिहाई बहुमत के साथ पास किया था। इसके पक्ष में 454 और विरोध में दो वोट पड़े थे।

पीएम मोदी ने कही थी यह बात
विधेयक के पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण है। 140 करोड़ भारतीयों को बधाई। मैं उन सभी राज्यसभा सांसदों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए वोट किया। इस तरह का सर्वसम्मत समर्थन वास्तव में खुशी देने वाला है। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह महज एक विधान नहीं है, यह उन अनगिनत महिलाओं को श्रद्धांजलि है जिन्होंने हमारे देश को बनाया है। भारत उनके लचीलेपन और योगदान से समृद्ध हुआ है। जैसा कि हम आज मनाते हैं, हमें अपने देश की सभी महिलाओं की ताकत, साहस और अदम्य भावना की याद आती है। यह ऐतिहासिक कदम यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता है कि उनकी आवाज़ को और भी अधिक प्रभावी ढंग से सुना जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed