{"_id":"68a7f5245834fb95a101c7ff","slug":"pm-modi-expressed-grief-over-demise-of-swaraj-paul-said-his-contribution-always-be-remembered-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: स्वराज पॉल के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- भारत और ब्रिटेन संबंधों में योगदान हमेशा याद रहेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: स्वराज पॉल के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- भारत और ब्रिटेन संबंधों में योगदान हमेशा याद रहेगा
Fri, 22 Aug 2025 10:12 AM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:12 AM IST
सार
ब्रिटेन स्थित कैपारो ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक और एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल का गुरुवार शाम को लंदन में निधन हो गया था। वे 94 साल के थे। उन्होंने भारत-यूके संबंधों में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ लॉर्ड स्वराज पॉल। (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रमुख एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन संबंधों में उनका योगदान हमेशा याद रहेगा। स्वराज पॉल का गुरुवार शाम को लंदन में निधन हो गया था। वे 94 साल के थे।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में स्वराज पॉल के यूके में परोपकार और सार्वजनिक सेवा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और भारत-ब्रिटेन के घनिष्ठ संबंधों में योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने स्वराज पॉल के साथ अपनी कई मुलाकातों को भी याद किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने लिखा कि स्वराज पॉल जी के निधन से गहरा दुख हुआ। ब्रिटेन में उद्योग, परोपकार और सार्वजनिक सेवा में उनके योगदान और भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों के लिए उनके अटूट समर्थन को हमेशा याद किया जाएगा। मुझे हमारी कई मुलाकातें याद आती हैं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।
ब्रिटेन स्थित कैपारो ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक पॉल का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ था। 1960 के दशक में वह अपनी छोटी बेटी अंबिका के कैंसर के इलाज के लिए ब्रिटेन गए थे। लेकिन बेटी की चार साल की उम्र में मृत्यु हो गई, जिसके बाद पॉल ने एक धर्मार्थ ट्रस्ट के रूप में अंबिका पॉल फाउंडेशन की स्थापना की। इस संस्था ने शिक्षा और स्वास्थ्य पहलों के माध्यम से दुनिया भर के बच्चों और युवाओं के कल्याण के लिए लाखों डॉलर का दान किया।
विज्ञापन
संडे टाइम्स रिच लिस्ट में नियमित शामिल होते रहे हैं लॉर्ड पॉल
लॉर्ड पॉल संडे टाइम्स रिच लिस्ट में नियमित रूप से शामिल होते रहे हैं। इस साल उनकी संपत्ति लगभग 2 बिलियन पाउंड (GBP) आंकी गई और उन्हें 81वें स्थान पर रखा गया। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा बहुराष्ट्रीय कंपनी कैपारो समूह से आता है, जो स्टील और इंजीनियरिंग का बड़ा बिजनेस है। कैपारो समूह का मुख्यालय लंदन में है और यह 40 से ज्यादा जगहों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करता है, जिसका संचालन यूके, उत्तरी अमेरिका, भारत और मध्य पूर्व में स्थित है। उनके बेटे आकाश पॉल कैपारो इंडिया के अध्यक्ष और कैपारो समूह के निदेशक हैं।
पद्म भूषण से किए गए सम्मानित
ब्रिटिश कारोबारी पॉल को 1983 में भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 1975 में उन्होंने इंडो-ब्रिटिश एसोसिएशन की भी स्थापना की थी। यूके में 1.864 मिलियन का एक बड़ा भारतीय प्रवासी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन