फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi emphasis on investing in e-vehicles

ई-वाहनों के निर्माण में निवेश पर पीएम का जोर, बोले- नुकसान से बचाने के लिए जाममुक्त परिवहन जरूरी

Sat, 08 Sep 2018 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Sep 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
PM Modi emphasis on investing in e-vehicles
pm modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवागमन के क्षेत्र में नई कार्ययोजना पेश की। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में निवेश और यात्रा के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया गया है। पीएम ने कहा कि जाम और भीड़भाड़ से पर्यावरण तथा अर्थव्यवस्था को होने वाला नुकसान कम करने के लिए जाम मुक्त परिवहन व्यवस्था अहम है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है, जहां 100 स्मार्ट शहरों का निर्माण हो रहा है। सड़कों, हवाई अड्डों, रेलवे लाइन और बंदरगाहों का निर्माण पहले के मुकाबले तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन


वैश्विक मोबिलिटी शिखर सम्मेलन ‘मूव’ के उद्घाटन के दौरान मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए स्वच्छ ऊर्जा से चलने वाली परिवहन व्यवस्था सबसे ताकतवर हथियार हो सकती है। हमें स्वच्छ किलोमीटर का विचार बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिया सात ‘सी’ का फार्मूला

पीएम ने कहा कि भविष्य में यातायात के साधनों को लेकर मेरी सोच सात ‘सी’ पर आधारित है। ये सात ‘सी’ कॉमन (साझा), कनेक्टेड (जुड़ा हुआ), कन्विनिएंट (सुविधाजनक), कंजेशन-फ्री (जाम मुक्त), चार्ज्ड (चार्ज किया हुआ), क्लीन (स्वच्छ) और कटिंग एज (अत्याधुनिक) हैं। हमारी सोच अब कारों से आगे की होनी चाहिए। हमें ऑटो और रिक्शा के बारे में सोचना चाहिए। यातायात सुविधा पहल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अहम होनी चाहिए।

नुकसान घटाएगा जाम मुक्त परिवहन

प्रधानमंत्री ने कहा कि जाम से पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जाम मुक्त परिवहन व्यवस्था अहम है। आवागमन की व्यवस्था सुरक्षित, सस्ती और समाज के सभी वर्गों की पहुंच में होनी चाहिए। चार्जिंग आधारित परिवहन व्यवस्था में भविष्य का मार्ग है। इसके लिये ई-वाहन निर्माण, बैटरी से लेकर स्मार्ट चार्जिंग सहित समूची मूल्य शृृंखला में निवेश बढ़ाने की आवश्यकता है।


रोजगार पैदा करेगा ई-वाहन

मोदी ने कहा कि इंटरनेट के जरिये चलने वाली साझा अर्थव्यवस्था परिवहन के क्षेत्र में तेजी से उभर रही है। बेहतर आवागमन की व्यवस्था से यात्रा और परिवहन का बोझ कम होता है। इससे आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलता है। यह क्षेत्र पहले ही बड़ा नियोक्ता है और नई पीढ़ी के रोजगार भी पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed