फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi does not Speak on Important issues says Congress

कांग्रेस ने कहा, किसी जरुरी मुद्दे पर नहीं बोलते पीएम मोदी

Sun, 14 Oct 2018 04:49 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Oct 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
PM Modi does not Speak on Important issues says Congress

मीटू मामले पर चल रहे घमासान के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। पीएम  को घेरते हुए आज कांगेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि कोई भी जरुरी मुद्दा होता है, पीएम नरेंद्र मोदी उस पर चुप्पी साध लेते हैं। उन्हें बताना चाहिए कि अगर उनका कोई मंत्री गंभीर आरोपों में घिरा हुआ है तो ऐसे में वह इस मामले पर क्या सोचते हैं। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि वह आरोपी मंत्री से इस्तीफा लेने के लिए तैयार हैं या नहीं।  

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में अपनी बात रखते हुए कहा कि पीएम हमेशा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देते हैं। आज देश की महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि इस मुद्दे पर उनकी क्या राय है? यह सिर्फ एक मंत्री का मामला नहीं है बल्कि यह प्रधानमंत्री पद जैसी महत्त्वपूर्ण संस्था की साख का सवाल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिर्फ यह अकेला मामला नहीं है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुप्पी साधी है। राफेल जैसे देश की सुरक्षा के लिए अतिसंवेदनशील मामले पर भी उन्होंने चुप्पी साध रखी है। जब समझौते के समय उनके अलावा और कोई भी फ्रांस में उपलब्ध नहीं था, तो उनके अलावा किसी दूसरे व्यक्ति के जवाब का कोई मतलब नहीं बनता है। उन्हें बताना चाहिए कि इस समझौते में क्या डील हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में देश में निवेश नहीं हुआ है। विदेशी पूंजी लगातार बाहर जा रही है जिसकी वजह से रुपया लगातार टूट रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री इतने महत्त्वपूर्ण मुद्दे पर लगातार चुप हैं। उन्होंने कहा कि पीएम को इन सब मुद्दों पर अपनी राय रखनी चाहिए।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed