फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi discussed with BJP MPs for Mission West Bengal

'मिशन पश्चिम बंगाल' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की पार्टी सांसदों से चर्चा

Tue, 10 Mar 2020 03:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 10 Mar 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
PM Modi discussed with BJP MPs for Mission West Bengal
नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पार्टी सांसदों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों का जायजा लिया और विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए इस पर चर्चा की।

विज्ञापन


भाजपा ने अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। बजट सत्र के दौरान पीएम मोदी ने अलग अलग दौर में पश्चिम बंगाल के सांसदों से चर्चा की है। उन्होंने चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रदेश की जनता की प्रतिक्रिया भी पूछी। इससे तय है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में बड़े अंतर के साथ सत्ता हासिल करने की तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन


भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से 42 में से 18 सीटाें पर कब्जा कर इसकी एक बानगी पहले ही पेश कर दी थी। भाजपा अब अल्पसंख्यकों की ओर झुकी हुई ममता बनर्जी सरकार को हिंदुओं के ध्रुवीकरण के साथ चुनावी मैदान में धूल चटाने की रणनीति तैयार कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, पीएम मोदी एक एक सांसद से बात करेंगे और प्रदेश के अहम मुद्दों की सूची बनाएंगे जिन पर चुनावी रणनीति तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में 2016 में हुए पिछले चुनाव में 295 सदस्यीय विधानसभा में टीएमसी ने 211 सीटें जीतें थीं। वाम दल और कांग्रेस गठबंधन को 26 सीटें मिलीं थीं और भाजपा को तीन सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। टीमएसी के 45 फीसदी के सामने भाजपा का वोट प्रतिशत महज 10 फीसदी रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed