{"_id":"5845ffb14f1c1be0594484c0","slug":"pm-modi-desereve-minus-ranking-from-common-people","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'मोदी दुनिया की नजर में नंबर वन हों, लेकिन मैं तो उन्हें माइनस वन नंबर दूंगा'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'मोदी दुनिया की नजर में नंबर वन हों, लेकिन मैं तो उन्हें माइनस वन नंबर दूंगा'
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Tue, 06 Dec 2016 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक ने कहा है कि दुनिया के सर्वे में मोदी भले ही नंबर वन का खिताब पा रहे हों, लेकिन मैं तो उन्हें माइनस वन नंबर देता हूं। कल्बे सादिक से संवाददाताओं ने पूछा था कि एक इंटरनेशनल मैगजीन के सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जैसे नेताओं को पीछे कर मोदी नंबर वन हुए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को कल्बे सादिक अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी (एएमयू) के शिया थियोलोजी विभाग द्वारा आयोजित ‘इमाम हुसैन: मानवता के रक्षक’ विषय पर आयोजित सर्व धर्म सभा में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जहां तक तीन तलाक का सवाल है मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। केंद्र सरकार को इस मामले में दखल देने की कोई जरूरत नहीं है। धार्मिक मामलों में दखलंदाजी न हो तो बेहतर है।
विज्ञापन
उनसे पूछा गया कि नोटबंदी के बाद क्या उन्हें भी लाइन में खड़ा होना पड़ा? इस पर उन्होंने कहा उनके पास पैसा ही नहीं है। इसलिए लाइन में खड़े होने की जरूरत ही नहीं हुई। इससे पहले उन्होंने स्पष्ट कह दिया था कि वह सियासी मसले पर कोई बात नहीं करेंगे। केवल धार्मिक मुद्दों पर बात होगी। वह यहां पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं इसलिए उसी पर ही चर्चा हो तो बेहतर है।