फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi convenes cabinet meeting for discussion on Corona Situation virtual meeting to be held at 11 am today

मंथन: पीएम मोदी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, महामारी पर काबू पाने को लेकर चर्चा शुरू

Fri, 30 Apr 2021 11:15 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Apr 2021 11:15 AM IST
सार

  • आज सुबह 11 बजे मोदी कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई
  • कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों पर काबू पाने के उपायों पर चर्चा

विज्ञापन
PM Modi convenes cabinet meeting for discussion on Corona Situation virtual meeting to be held at 11 am today
पीएम नरेंद्र मोदी बैठक करते हुए (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों पर काबू पाने के उपायों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संपूर्ण मंत्रिमंडल की एक बैठक बुलाई है। बैठक में न सिर्फ कैबिनेट स्तर के मंत्री बल्कि स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। वर्चुअल तरीके से बुलाई इस बैठक में कोरोना महामारी पर तेजी से काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन


बैठक में प्रधानमंत्री विभिन्न राज्यों में महामारी की स्थिति की भी समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही, अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की उपलब्धता, वैक्सीन के टीकाकरण की स्थिति और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से प्रधानमंत्री लगभग हर दिन सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के साथ बैठक कर महामारी से निपटने की तैयारियों की समीक्षा और उठा जाने वाले कदमों पर चर्चा कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने 10 राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के साथ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हीं के प्रयासों से देश में हर सीएचसी पर नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने, सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने, ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने, ऑक्सीजन प्लांट और टैंकर हवाई मार्ग से तुरंत मंगाने, वैक्सीन का कच्चा माल आयात करने जैसे अहम फैसले न सिर्फ लिए गए हैं बल्कि उनका अनुपालन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed