फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi congratulates the beneficiary of the housing scheme by letter

पीएम मोदी की चिठ्ठी: आवास योजना लाभार्थी को दी बधाई, कहा- सिर्फ ईंट-सीमेंट से ही नहीं, आकांक्षाओं से बनता है घर

Wed, 13 Apr 2022 05:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 13 Apr 2022 05:32 AM IST
सार

पीएम ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद परिवार को घर मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पर आगे बढ़ रही है। सुधीर जैसे नागरिकों के पत्र उन्हें इस दिशा में निरंतर काम करने की प्रेरणा व ऊर्जा देते हैं।

विज्ञापन
PM Modi congratulates the beneficiary of the housing scheme by letter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकान केवल ईंट और सीमेंट से बना ढांचा नहीं बल्कि इससे हमारी भावना और आकांक्षाएं जुड़ी होती हैं। यह हमें बेहतर कल का भरोसा जगाता है। पक्का मकान मिलने पर मध्य प्रदेश के सागर जिले के सुधीर कुमार जैन द्वारा लिखे पत्र के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह प्रोत्साहित करते शब्द उन्हें लिखे। 

विज्ञापन


पीएम ने सुधीर को लिखा कि अपनी छत और अपना घर पाने की खुशी अनमोल होती है। सुधीर के पत्र से वे उनके संतोष को समझ सकते हैं। आशा है कि यह घर उनके परिवार के गरिमापूर्ण जीवन व दोनों बच्चों के बेहतर भविष्य का नया आधार बनेगा। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद परिवार को घर मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पर आगे बढ़ रही है। सुधीर जैसे नागरिकों के पत्र उन्हें इस दिशा में निरंतर काम करने की प्रेरणा व ऊर्जा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों में प्रधानमंत्री आवास योजना

शहरी कुल आवास आवंटन         1,22,69,000 
आवास जिनकी नींव डाली गई      97.02 लाख 
आवास जिनका निर्माण पूर्ण          58.01 लाख 
केंद्रीय सहयोग दिया जाएगा         2.03 लाख करोड़ रुपये 
केंद्र से जारी राशि                      1,18,020 करोड़ रुपये 
 
कुल निवेश    8.31 लाख करोड़ रुपये

7 बार बदला मकान  
सुधीर ने पीएम को बताया कि वे किराये के मकान को 7 बार बदल चुके थे। इसकी पीड़ा क्या होती है, वे समझते हैं। इसीलिए पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने पर उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed