{"_id":"6acb595c59a2543e280417e6","slug":"pm-modi-chennai-development-projects-tamil-nadu-speech-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बड़े सपने देखें, अलग सोचें और निडर बनें': पीएम मोदी बोले- युवाओं के पास दुनिया को समाधान देने की ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'बड़े सपने देखें, अलग सोचें और निडर बनें': पीएम मोदी बोले- युवाओं के पास दुनिया को समाधान देने की ताकत
Sun, 11 Oct 2026 04:56 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 11 Oct 2026 04:56 PM IST
सार
तमिलनाडु के चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शहरीकरण चुनौती नहीं, बल्कि अवसर है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन चुका है। इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 11 गुना और रक्षा निर्यात 50 गुना बढ़ा है। पीएम मोदी ने मेट्रो सेवाओं के विस्तार, रोजगार के अवसरों और राज्य के विकास से देश के विकास के अपने मंत्र का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
तमिलनाडु के चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से बड़े सपने देखने, अलग सोचने और निडर होकर अपने विचारों पर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा, 'मैं काशी का प्रतिनिधि हूं। महान कवि सुब्रमण्यम भारती के शब्द हमें निडर होकर जीने की प्रेरणा देते हैं। मैं यहां मौजूद सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि खुद को निडर बनने का मौका दें। अपने विचारों पर काम करें, बड़े सपने देखें, अलग सोचें और निडर बनें।'
प्रधानमंत्री ने कहा कि जयगोपाल गरोड़िया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल इस बात का उदाहरण है कि शिक्षा के साथ देशभक्ति से भरे नागरिक भी तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम का जिक्र करते हुए बताया कि गिरिजा अम्मा ने बच्चों को एक विचार से प्रेरित किया था। हर बच्चा एक रुपये बचाकर देश के सैनिकों को समर्पित करेगा। हजारों बच्चों के इस पहल से जुड़ने पर करीब 40 लाख रुपये जुटाए गए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे योगदान बड़ा बदलाव ला सकते हैं और एक छोटी-सी कोशिश भी बड़ा असर पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
भारत में आज असीम अवसर हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए जरूरी नए विचार और समाधान न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया का भविष्य तय करेंगे। आज दुनिया समाधान तलाश रही है और युवाओं में ये समाधान देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारत में आज असीम अवसर हैं। हर युवा को अपने भविष्य को बड़े लक्ष्य के साथ देखना चाहिए, क्योंकि यह उनका समय और अवसर है। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि सब मिलकर विकसित भारत के सपने को पूरा करेंगे।
पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दिन तमिलनाडु के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। उन्होंने तमिलनाडु को शिव और शक्ति की भूमि बताते हुए कहा कि कार्यक्रम में आने से पहले उन्हें जलकंडेश्वर मंदिर में भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। प्रधानमंत्री ने इस तीर्थभूमि से देशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं में कई ऐसी हैं, जो पूरी हो चुकी हैं और जिनका उद्घाटन किया जा रहा है। वहीं, कुछ नई परियोजनाओं की नींव रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से लोगों का रोजाना सफर आसान होगा। साथ ही, उद्योग और व्यापार को भी मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं से मिलकर तमिलनाडु के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने विकास परियोजनाओं को राज्य में आवागमन, उद्योग, व्यापार और रोजगार से जोड़कर बताया।
भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता है। 2014 के बाद से देश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 11 गुना बढ़ा है, जबकि रक्षा निर्यात में 50 गुना वृद्धि हुई है। इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। विनिर्माण क्षेत्र में इस वृद्धि से देश के युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। आज देश में बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है, जिससे जहाजरानी क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके।
'मैं हमेशा राज्य के विकास से देश के विकास का मंत्र लेकर चला'
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले ही आप सभी के आशीर्वाद से, देशवासियों के प्रेम के कारण सरकार प्रमुख के रूप में मैंने 25 वर्षों का एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है। मैं हमेशा राज्य के विकास से देश के विकास का मंत्र लेकर चला।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु को पीएम की सौगात: चेन्नई मेट्रो के फेज टू कॉरिडोर का किया उद्घाटन, आईआईटी मद्रास पहुंचे प्रधानमंत्री
शहरीकरण कोई चुनौती नहीं, बल्कि एक अवसर है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहरी विकास हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि शहरीकरण कोई चुनौती नहीं, बल्कि एक अवसर है। इस अवसर को साकार करने में सार्वजनिक परिवहन की अहम भूमिका है। बेहतर सार्वजनिक परिवहन से लोगों का जीवन आसान होता है।
उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए केवल सड़कों को चौड़ा करना काफी नहीं है। आधुनिक शहरों के लिए हर तरह के बुनियादी ढांचे का विकास जरूरी है। इसी सोच के साथ हमने पिछले एक दशक में देशभर में मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार करने पर ध्यान दिया है। 2014 में देश के केवल पांच शहरों में मेट्रो सेवाएं उपलब्ध थीं। आज देश के 25 शहरों में मेट्रो सेवाएं संचालित हो रही हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मैंने राज्यों की एक्सपेक्टेशन को समझा, इसलिए प्रधानमंत्री बनने के बाद मैंने न सिर्फ उस एस्पिरेशन को पूरा करने का प्रयास किया, बल्कि कोशिश भी की कि हर राज्य अपने एस्पिरेशन्स गोल को पूरा कर सके।