फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi chairs third meeting of National Committee Azadi ka Amrit Mahotsav to celebrate 75 years independence

Azadi ka Amrit Mahotsav: पीएम मोदी ने की अहम बैठक, बोले- ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विचार को आगे बढ़ाना होगा

Sat, 06 Aug 2022 10:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 06 Aug 2022 10:53 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि तिरंगा एकता का प्रतीक है, जो देश के लिए सकारात्मकता और समृद्धि लेकर आता है। हमें अपनी एकता का संरक्षण और वृद्धि करनी चाहिए। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विचार को आगे बढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन
PM Modi chairs third meeting of National Committee Azadi ka Amrit Mahotsav to celebrate 75 years independence
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आजादी का अमृत महोत्सव की राष्ट्रीय समिति की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए गठित राष्ट्रीय समिति की अध्यक्षता की। यह इस मामले से जुड़ी तीसरी बैठक थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि तिरंगा एकता का प्रतीक है, जो देश के लिए सकारात्मकता और समृद्धि लेकर आता है। हमें अपनी एकता का संरक्षण और वृद्धि करनी चाहिए। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विचार को आगे बढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, पीएम ने कहा कि हमारे युवाओं को राष्ट्र निर्माण के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ने का यह स्वर्णिम अवसर है। यह युवाओं के लिए संस्कार उत्सव है, जो उनमें देश के लिए योगदान का जज्बा पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा पीढ़ी कल के नेता होंगे और इसलिए हमें उन्हें अभी से ही कर्तव्य और जिम्मेदारी का बोध कराना चाहिए ताकि वे ‘इंडिया@100’  के सपने और दृष्टिकोण को महसूस कर सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थानीय आदिवासी संग्रहालय बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सीमावर्ती ग्राम कार्यक्रम युवाओं द्वारा चलाए जाने चाहिए, ताकि वे वहां रह रहे लोगों की जिंदगी को जान सके। इसी प्रकार प्रत्येक जिले में 75 तालाब और ऐसे अन्य कार्यक्रम जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए बनाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने  उपराष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के लिए एक किसान पुत्र का उपराष्ट्रपति होना गर्व का क्षण है। पीएम मोदी ने संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर निर्वाचित उपराष्ट्रपति से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने उन सभी सांसदों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने धनखड़ को वोट दिया। मोदी ने ट्वीट किया कि ऐसे समय में जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, हमें किसान पुत्र उपराष्ट्रपति पर गर्व है। उनके पास उत्कृष्ट कानूनी ज्ञान और बौद्धिक कौशल है।


धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में 528 वोट मिले, जबकि विपक्षी दलों की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने 182 वोट हासिल किए। चुनाव के दौरान कुल 725 वोट पड़े। इसमें से 15 वोटों को अमान्य करार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed