फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi chairs meeting with Ministers; Rs 500, Rs 1000 notes accepted till Nov 24

इन जगहों पर 24 नवंबर तक चलेंगे पुराने नोट

Wed, 16 Nov 2016 12:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
PM Modi chairs meeting with Ministers; Rs 500, Rs 1000 notes accepted till Nov 24
पीएम मोदी
नोट बंदी के फैसले के बाद मचे हाहाकार के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार-सोमवार की रात कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, सूचना प्रसारण मंत्री, वैकेया नायडू, बिजली और कोयला और खान मंत्री पीयूष गोयल, आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास और वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल रहे। आर्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने कैश की सप्लाई सुधारने के लिए किए गए हालिया फैसलों और अन्य संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

-सरकारी अस्पतालों, पेट्रोल पंप, दूध बूथ, हाइवे टोल टैक्स जैसी जगहों पर 500 और 1000 के पुराने नोटों के इस्तेमाल की छूट को 24 नवंबर मध्यरात्रि रात तक बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन


-पीएम ने बैंकों को कैश लिमिट बढ़ाकर 50 हजार रुपए करने की सलाह दी है। 

 

इन सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई

PM Modi chairs meeting with Ministers; Rs 500, Rs 1000 notes accepted till Nov 24
रुपये के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
-एटीएम में  500 और 2000 के नए नोट पहुंचाने के लिए खास रणनीति बनाने को कहा है।

-अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में माइक्रो एटीएम लगाने के लिए कहा गया है।

-बैंकों और एटीएम के बाहर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए अलग लाइन बनाने के लिए कहा है। 
 
- इससे पहले रविवार शाम को वित्त मंत्री ने समीक्षा बैठक कर नोट बदलने की सीमा एक दिन में 2000 से बढ़ाकर 2500 और कैश निकालने की सीमा 4000 से 4500 कर दी थी।

-बैक काउंटर से कैश निकालने की सीमा भी 20 हजार बढ़ाकर 24 हजार की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed