BJP: पीएम मोदी के आवास पर भाजपा की अहम बैठक, अमित शाह-बीएल संतोष समेत कई नेता शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के मानसून सत्र से पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष मौजूद रहे। बैठक में क्या चर्चा हुई, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम और केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं चल रही हैं। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। सूत्रों के अनुसार, गठबंधन की सदन में रणनीति पर चर्चा के लिए 21 जुलाई को एनडीए के सहयोगी दलों की बैठक भी होने की संभावना है।