फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi chaired the first meeting of high level committee constituted to commemorate 150th Birth Anniversary of Sri Aurobindo

PM Modi Meeting: श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती मनाने के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक, पीएम मोदी ने की अध्यक्षता

Fri, 24 Dec 2021 07:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Dec 2021 07:40 PM IST
सार

पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि देशभर के 150 विश्वविद्यालयों को श्री अरबिंदो के जीवन और दर्शन के विभिन्न पहलुओं पर पत्र लिखने और इस अवसर पर प्रकाशित होने वाले 150 पत्रों में शामिल होना चाहिए।

विज्ञापन
PM Modi chaired the first meeting of high level committee constituted to commemorate 150th Birth Anniversary of Sri Aurobindo
पीएम मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु के रूप में भारत की जिम्मेदारी दुनिया के मार्गदर्शन की है। उन्होंने श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती पर 150 विश्वविद्यालयों को उनके जीवन और दर्शन के विभिन्न पहलुओं पर लेखन प्रतियोगिता कराने और उनमें से 150 लेखों को प्रकाशित करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम ने कहा कि उनके क्रांति और विकास के दर्शन के विशेष महत्व रखते हैं। स्मृति उत्सव में इस पर फोकस होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस पर पुड्डुचेरी से श्री अरबिंदो के स्मृति उत्सव समारोह की शुरुआत का प्रस्ताव भी रखा। श्री अरबिंदो ने 1910 से 1950 तक अपना जीवन पुड्डुचेरी में ही बिताया था। बैठक में समिति सदस्यों ने सुझाव दिया कि कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर पाठ्यक्त्रस्म में श्री अरबिंदो को शामिल किया जाए। उनकी समग्र शिक्षा की अवधारणा नई शिक्षा नीति का हिस्सा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंत्रिपरिषद की बैठक 29 को

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक करने वाले हैं। देश में बढ़ रहे ओमिक्रॉन के खतरे के बीच इसे अहम माना जा रहा है। मंत्रिपरिषद की यह बैठक बुधवार शाम चार बजे होगी, जिसमें सभी मंत्रियों के मौजूद रहने की संभावना है। बैठक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed