फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi celebrates Diwali with jawans

पीएम मोदी ने जवानों के साथ कुछ यूं मनाई दिवाली

Mon, 31 Oct 2016 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Oct 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
PM Modi celebrates Diwali with jawans
- फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ITBP के जवानों के साथ दिवाली मनाई। यहां पीएम ने सेना और डोगरा स्काउट के जवानों से भी मुलाकात की। पहले खबर थी कि मोदी उत्तराखंड में चीन बॉर्डर पर आईटीबीपी के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे, लेकिन पीएम हिमाचल प्रदेश पहुंच गए।

विज्ञापन


इस मौके पर सेना के जवानों और पीएम मोदी ने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई। पीएम करीब एक घंटे तक जवानों के साथ रहे।
  पीएम ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा, ' सबका मन करता है कि दिवाली अपनों के साथ मनाएं, तभी मैं अपनों के बीच आया हूं।' पीएम ने कहा कि साल 2011 में जब गुजरात में भूकंप आया था, उस साल भी दिवाली भूकंप पीड़ितों के बीच मनाई थी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि पीएम बनने के बाद ऐसा कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अचानक एक गांव में पहुंचे पीएम

PM Modi celebrates Diwali with jawans

जवानों की वीरता की प्रशंसा करते हुए पीएम ने कहा, 'जब आप जगते हैं, तब देश की जनता सोती है। अगर आप नहीं जागते तो उनके नसीब नींद भी नहीं हो सकती।' उन्होंने कहा कि साल 2014 में पीएम पद के उम्मीदवार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उनका नाम घोषित किया, तो रेवाड़ी की सभा में वन रैंक वन पेंशन लागू करने की बात कही थी। 


पीएम ने जवानों के साथ वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस दौरान पीएम मोदी ने चांगो गांव के लोगों से भी मुलाकात की। ये गांव सुमडो के करीब था। पीएम मोदी का गांव वालों से मिलने का कोई प्लान नहीं था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed