{"_id":"5a757ffd4f1c1b410b8b6ae4","slug":"pm-modi-book-exam-warriors-will-launch-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी की किताब 'एग्जाम वॉरियर्स' हुई लॉन्च, स्टूडेंट्स के लिए बनेगी वरदान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी की किताब 'एग्जाम वॉरियर्स' हुई लॉन्च, स्टूडेंट्स के लिए बनेगी वरदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Feb 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टूडेंट्स के लिए लिखी किताब 'एग्जाम वॉरियर्स' शनिवार को लॉन्च हो गई। इस किताब में बच्चों को एग्जाम के स्ट्रेस से निपटने के लिए जरूरी टिप्स दिये गये हैं। इस किताब को प्रवासी भारतीय केंद्र में लॉन्च किया जायेगा।
विज्ञापन
HRD Minister Prakash Javadekar & EAM Sushma Swaraj launch 'Exam Warriors', a book written by PM Narendra Modi for students pic.twitter.com/ug4cNeDaXS
— ANI (@ANI) February 3, 2018
विज्ञापन
इस मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे। आपको बता दें कि पढ़ाई के बढ़ते प्रेशर के कारण देश में कई स्टूडेंट्स सुसाइड कर लेते हैं या डिप्रेशन में चले जाते हैं। ऐसे में यह किताब स्डूडेंट्स को प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
किताब में पीएम मोदी ने इस बात का जिक्र किया है कि नॉलेज हमेशा एग्जाम में मिले नंबरों से ज्यादा अहम होती है। किताब में योग और शारीरिक मेहनत की भी जरूरत समझाई गई है। इस किताब में 208 पेज हैं और इसे पेंग्विन पब्लिशिंग हाउस ने छापा है। इसकी कीमत 100 रुपये रखी गयी है। पीएम ने पहले भी मन की बात में स्टूडेंट्स को दवाब न लेने की सलाह दी थी।