फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi blessing on electoral states

चुनावी राज्यों पर बरसी पीएम मोदी की मेहरबानी, यूपी को पहले की तरह मिला सबसे ज्यादा महत्व

Fri, 31 May 2019 05:46 AM IST
Avdhesh Kumar हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 31 May 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
PM Modi blessing on electoral states
PM Modi - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में नरेंद्र मोदी ने इसी साल चुनाव का सामना करने जा रहे तीन राज्यों झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा पर विशेष कृपा की है। पिछली बार की तरह यूपी को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। नई सरकार में पूर्वोत्तर के पांच राज्यों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। जबकि अरसे बाद उत्तराखंड को कैबिनेट मंत्री का तोहफा मिला है।
विज्ञापन


चुनावी राज्य महाराष्ट्र को तीन कैबिनेट और तीन राज्य मंत्री, झारखंड को एक कैबिनेट मंत्री और हरियाणा को एक स्वतंत्र प्रभार के साथ दो राज्य मंत्री के पद क तोहफा दिया गया है। खासतौर से हरियाणा और झारखंड में जातिगत संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। हरियाणा में प्रभावी यादव बिरादरी रावइंद्रजीत सिंह को स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री, गुर्जर बिरादरी के कृष्णपाल और दलित बिरादरी के रतन लाल कटारिया को राज्य मंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार झारखंड के पूर्व सीएम अुर्जन मुंडा को सीधे कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन


यूपी का दिखा दम

राज्यों में पीएम मोदी ने सर्वाधिक महत्व यूपी को दिया है। खुद यूपी के वाराणसी से सांसद पीएम मोदी ने इस राज्य में कुल 8 मंत्री (4 कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और तीन राज्य मंत्री) बनाए हैं। राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष और पहले कार्यकाल के शुरुआत में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत महेंद्र नाथ पांडे को कैबिनेट मंत्री बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभव और युवा जोश में संतुलन

नई टीम में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण है। टीम में जहां एक ओर स्मृति ईरानी, अरविंद सावंत, अनुराग सिंह ठाकुर, नित्यानंद राय, देवश्री चौधरी, बाबुल सुप्रियो, संजीव बालियान के रूप में युवा चेहरे मौजूद हैं। वहीं राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, रामविलास पासवना जैसे अनुभवी चेहरे हैं।


छह राज्य प्रतिनिधित्व पाने में नाकाम

नई सरकार में 23 राज्यों को प्रतिनिधित्व मिला है। पूर्वोत्तर के अरुणाचल और असम को छोड़ कर पांच राज्य और आंध्रप्रदेश को नई सरकार में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। यूपी से पीएम समेत नौ, गुजरात के 7, महाराष्ट्र के छह, तमिलनाडु के 1, बिहार के 5, पंजाब के तीन, मध्यप्रदेश के 4, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान के तीन-तीन, पश्चिम बंगाल को दो उत्तरांखड, दिल्ली, गोवा, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल, छत्तीसगढ़, केरल को एक-एक मंत्री पद दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed