फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Bengaluru Speech Today, Praise Vande Bharat Express train and Bharat Gaurav Kashi Express

Karnataka: बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी- अब भारत रुक-रुककर नहीं चलेगा, दुनिया में हमारी अलग पहचान

Fri, 11 Nov 2022 01:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 11 Nov 2022 01:52 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस व भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पीएम मोदी ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन
PM Modi Bengaluru Speech Today, Praise Vande Bharat Express train and Bharat Gaurav Kashi Express
बेंगलुरु में पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे के बाद आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे जहां उन्होंने केएसआर रेलवे स्टेशन पर पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस व भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पीएम मोदी ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारत अब रुक-रुककर नहीं चलने वाला है। भारत अब तेज दौड़ना चाहता है। दुनिया में हिंदुस्तान की एक अलग पहचान बनी है।  आने वाले 8-10 सालों में हम भारतीय रेल के कायाकल्प को बदलने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

विज्ञापन


आज शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस केवल एक ट्रेन नहीं बल्कि ये नए भारत की नई पहचान
पीएम मोदी ने कहा कि आज शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन केवल एक ट्रेन नहीं है बल्कि ये नए भारत की नई पहचान है। 21वीं सदी में भारत की ट्रेन कैसी हो, ये उसकी एक झलक है। वंदे भारत एक्सप्रेस इस बात का प्रतीक है कि भारत अब रूक-रूक चलने वाले दिनों को पीछे छोड़ चुका है।
विज्ञापन


आज पूरी दुनिया में, भारत में निवेश के लिए अभूतपुर्व विश्वास 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में, भारत में निवेश के लिए जो अभूतपुर्व विश्वास बना है उसका बहुत बड़ा लाभ कर्नाटक को भी मिल रहा है। पिछले तीन साल जब पूरी दुनिया कोरोना से प्रभावित रही तब कर्नाटक में लगभग 4 लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया में भारत की पहचान स्टार्ट अप्स के लिए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की पहचान स्टार्ट अप्स के लिए है और भारत की इस पहचान को सशक्त करने में बड़ी भूमिका बेंगलुरु की है। स्टार्ट अप्स सिर्फ एक कंपनी भर नहीं होता है। स्टार्ट अप्स एक विश्वास होता है, हर उस चुनौती के समाधान का जो देश के सामने है।


हमारी सरकार में एयरपोर्ट्स की संख्या दोगुनी हो गई
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार देश में नए एयरपोर्ट्स का भी निर्माण करा रही है। 2014 से पहले देश में लगभग 70 के आसपास एयरपोर्ट्स थे। अब इनकी संख्या 140 से ज्यादा हो गई है। बढ़ते हुए ये एयरपोर्ट्स, हमारे शहरों का बिजनेस पोटेन्शियल बढ़ा रहे हैं। नौजवानों के लिए नए अवसर भी बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed