{"_id":"5b2ffa8e4f1c1b634d8b84a2","slug":"pm-modi-auntie-knocked-on-the-information-commission-door","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को पीएम मोदी की चाची बताने वाली महिला ने सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खुद को पीएम मोदी की चाची बताने वाली महिला ने सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सूचना आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची बताने वाली 90 साल की एक महिला ने सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया है। श्रम मंत्रालय से से संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलु के सामने पिछले हफ्ते इस मामले की सुनवाई थी। दहिबेन नरोत्तमदास मोदी ने इश्वर लाल मोदी को अपने प्रतिनिधि के रूप में वहां भेजा था।
ईश्वर लाल मोदी ने आयुक्त को दहिबेन की समस्या बताई जिन्होंने 11 अप्रैल, 1983 को 600 रुपये प्रतिमाह में अपना अहाता लीज पर दिया था। 1983 से 1998 के बीच किराया 600 रुपये से बढ़कर 1500 रुपये हुआ। हालांकि इसके बाद किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। दहीबेन का कहना है कि वे अकेली हैं और लीज समाप्त होने से किराया भी रुक गया है।
9 जनवरी, 2018 को लिखे अपने पत्र में दहीबेन ने खुद को पीएम मोदी की चाची बताते हुए कहा है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिलता है तो इस मामले को वे प्रधानमंत्री दफ्तर तक ले जाएंगी। हालांकि बेन ने पीएम मोदी से अपने रिश्ते के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया।