फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi attack on opposition in rajyasabha after loksabha speech 

तीन तलाक पर राज्यसभा में बोले PM मोदी- शादी तोड़ने पर हिंदू जेल जा सकता है तो मुस्लिम क्यों नहीं

Thu, 08 Feb 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Feb 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
PM modi attack on opposition in rajyasabha after loksabha speech 
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में बोलने के बाद राज्यसभा में भी अपना भाषण दिया। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है इसकी तारीफ होनी चाहिए, लेकिन आप सिर्फ सरकार की बुराई करने में लगे हैं। पीएम ने कहा कि अगर मैं यहां बैठकर अंग्रेजी में 9 लिखता हूं और आपको वो 6 दिखाई देता है तो मैं इसमें क्या कर सकता हूं।   
विज्ञापन


मोदी की बुराई कीजिए देश की नहीं

उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हमारा देश आगे जा रहा है। जब चुनाव होगा तो वो खेल हम चुनाव में खेल लेंगे। अभी देश आगे बढ़ रहा है इसकी तारीफ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपको मोदी की बुराई करनी चाहिए। आप खूब बुराई कीजिए, भाजपा की जमकर बुराई कीजिए, आप मोदी की बुराई कीजिए लेकिन आप मोदी की बुराई करते करते देश की बुराई करने लगते हैं। आपकी पीड़ा हम समझ सकते हैं लेकिन हम अनुरोध करते हैं कि देश की बुराई मत कीजिए।  
विज्ञापन

PM modi attack on opposition in rajyasabha after loksabha speech 
गांधी भी चाहते थे कांग्रेस मुक्त भारत

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की बात का जवाब देते हुए कहा कि हम लोग ही नहीं गांधी भी चाहते थे कांग्रेस मुक्त भारत। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत मोदी का विचार नहीं है गांधी का विचार है हम तो सिर्फ उनके पदचिन्हों पर चल रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आपको गांधी वाला भारत चाहिए आपको पुराना भारत चाहिए। मैं पूछता हूं देश से क्या आपको पनडुब्बी घोटाले वाला भारत चाहिए, क्या आपको हेलीकॉप्टर घोटाले वाला भारत चाहिए, जेलखाने वाला भारत चाहिए, इमरजेंसी वाला, बोफोर्स घोटाले वाला, देश के अखबारों पर ताला लगाने वाला भारत चाहिए। 

उन्होंने कहा कि आपको हजारों सिखों का कत्ल हो जाए वो वाला भारत चाहिए। आपको न्यू इंडिया वाला भारत नहीं चाहिए आपको हजारों लोगों की मौत के गुनाहगार को जहाज में बिठाकर विदेश भेज दिया जाता है वो वाला भारत चाहिए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आप जनधन योजना की भी बुराई करते हैं तथ्यों से मत खेलिए अच्छे को अच्छा और बुरे को बुरा कहिए। 

PM modi attack on opposition in rajyasabha after loksabha speech 
सल्तनत गई लेकिन सुल्तानी नहीं

तीन तलाक मामले पर राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कह कि शादी तोड़ने पर हिंदू जेल जा सकता है तो मुस्लिम क्यों नहीं? पीएम मोदी ने कांग्रेस के परिवारवाद पर कहा कि सल्तनत गई लेकिन सुल्तानी नहीं गई। 

रामायण सीरियल के बाद पहली बार सुनी ऐसी हंसी 

पीएम मोदी ने एक वाकये को याद करते हुए कहा कि 1998 में तत्कालीन गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने आधार कार्ड का प्रस्ताव रखा था इस पर कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी ठहाके मारने लगीं। इस पर पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी पहली बार सुनी है। इसके बाद पूरा सदन जोर-जोर से हंसने लगा। 


वहीं कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आप कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं लेकिन आप गुजरात को ही कांग्रेस मुक्त नहीं कर पा रहे हैं तो देश को क्या कांग्रेस मुक्त करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed