नोटबंदी : कांग्रेस पर मोदी का पलटवार 'आपने जब चवन्नी बंद की थी तो मैंने पूछा था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी गोवा में देशवासियों को संबोधित करने के बाद कर्नाटक लिंगायत एजुकेशन सोसाइटी (केएलई) के शताब्दी समारोह में बेलगाम पहुंचे।
कर्नाटक के बेलगाम में मोदी ने समारोह में कहा,'राजनीतिक दल भी 100 साल नहीं चल पाते, परिवार भी नहीं बचते। कल्पना कर सकते हैं एक संस्था के 100 साल तक चलने की।' प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि 2020 के ओलंपिक में केएलई देश के लिए कुछ गोल्ड मेडल जीते। मुझे लगता है आप कर सकते हैं।
मोदी ने दुनिया की 100 यूनिवर्सिटी में भारत की एक भी यूनिवर्सिटी न होने पर भी चिंता जताई। पीएम मोदी ने 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर करने पर कहा,'सरकार ईमानदार लोगों को तकलीफ देना नहीं चाहती।' उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा,'कांग्रेस के लोग कह रहे हैं 100 और 500 के नोट बंद क्यों किए। आपने जब चवन्नी बंद की थी तो मैंने पूछा था।'
'हिंदुस्तान का गरीब चैन से सो रहा था'
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 8 नवंबर को हिंदुस्तान का गरीब चैन से सो रहा था, और अमीर नींद की गोलियां खरीदने बाजार गया और कोई देने वाला नहीं था। मोदी ने लोगों से कहा लूटने वालों को आपने देख लिया है, 70 साल लूटा है मुझे 70 महीने दीजिए।
बेईमान लोगों को चेताते हुए पीएम ने कहा,'बेईमान लोग सुन लें 30 दिसंबर के बाद मोदी अटकने वाला नहीं है। इस फैसले से 'पेन' हो रहा है लेकिन देश को गेन ज्यादा होगा।' उन्हों कहा,'मैंने देश के साथ कुछ छिपाया नहीं, पहले ही दिन कहा था इस काम के लिए 50 दिन चाहिए, देश को विश्वास में लेकर काम किया।'