Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi arrives in Gujarat; to meet CM, Dy CM and ministers over dinner

पीएम मोदी गुजरात पहुंचे: सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ करेंगे रात्रिभोज; अंबाजी मंदिर का दौरा क्यों टला?

Fri, 13 Nov 2026 10:45 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, गांधीनगर।
आईएएनएस, गांधीनगर। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Nov 2026 10:45 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बाद अब गुजरात पहुंचे हैं। गांधीनगर में वह मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ रात्रिभोज करेंगे। वहीं, उनका अंबाजी मंदिर जाने का कार्यक्रम टाल दिया गया है। पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
PM Modi arrives in Gujarat; to meet CM, Dy CM and ministers over dinner
पीएम मोदी का स्वागत करते गुजरात के राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम गुजरात पहुंचे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने  गांधीनगर के लोक भवन में उनका स्वागत किया। पीएम मोदी यहां मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी और राज्य के मंत्रियों के साथ रात्रिभोज करेंगे। यह मुलाकात गुजराती नववर्ष के मौके पर हो रही है।
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर कहां-कहां जाएंगे पीएम मोदी?
पीएम मोदी 13 और 14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गुजरात पहुंचने के बाद वह गांधीनगर के लोक भवन गए। यहां उनके रात में ठहरने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व, देश की सेवा के प्रति उनके समर्पण और 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के उनके दृष्टिकोण की तारीफ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवव्रत ने कहा कि प्रधानमंत्री के लगातार प्रयास, दूरदर्शी नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत की स्थिति और प्रतिष्ठा नई ऊंचाइयों पर पहुंची है।

गुजरात के विकास पर राज्यपाल ने क्या कहा?
राज्यपाल देवव्रत ने गुजरात के विकास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य देश के विकास का इंजन बनकर उभरा है। प्राकृतिक खेती, औद्योगिक प्रगति और जनकल्याण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। 

ये भी पढ़ें: असम: काजीरंगा सड़क हादसे में कुल 26 की मौत, 20 लोग घायल; पीएम मोदी-अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख

रात्रिभोज में कौन-कौन होंगे शामिल?
पीएम मोदी लोक भवन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी के साथ रात्रिभोज करेंगे। इसमें कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री भी शामिल होंगे। यह रात्रिभोज गुजराती नववर्ष के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

अंबाजी मंदिर का दौरा क्यों टला?
प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। शनिवार को बनासकांठा जिले के अंबाजी मंदिर जाने का उनका कार्यक्रम टाल दिया गया है। पीएम मोदी पहले गुजराती त्योहार के शुभ अवसर लाभ पंचमी पर मंदिर में पूजा करने वाले थे।

हालांकि, पिछले कुछ दिनों से मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लाभ पंचमी पर इनकी संख्या और बढ़ने की आशंका है। इसी वजह से मंदिर का दौरा टाल दिया गया।


उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह फैसला श्रद्धालुओं के हित में लिया है। ताकि उनकी दर्शन व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने कहा, पीएम मोदी मां अंबा का आशीर्वाद लेने के लिए किसी दूसरे अवसर पर मंदिर आएंगे।  अंबाजी मंदिर 51 प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। यहां गुजरात और पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। खासकर त्योहारों के दौरान मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है।

गुजरात पहुंचने से पहले कर्नाटक में क्या किया?
पीएम मोदी का गुजरात दौरा शुक्रवार को कर्नाटक में हुए कई कार्यक्रमों के बाद हो रहा है। कर्नाटक में उन्होंने प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने बंगलूरू मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा, उन्होंने बंगलूरू में 15,600 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने मैसूरु में भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed