{"_id":"63b4cc8774caad37da6796df","slug":"pm-modi-appreciates-efforts-by-the-people-of-assam-for-conservation-of-rhinos-in-2022-today-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"News in Brief: पीएम बोले,-गैंडों के संरक्षण के लिए असम के लोगों ने दिखाई राह , पढ़ें अन्य खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
News in Brief: पीएम बोले,-गैंडों के संरक्षण के लिए असम के लोगों ने दिखाई राह , पढ़ें अन्य खबरें
Wed, 04 Jan 2023 06:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:17 AM IST
सार
असम राज्य के लोग गैंडों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत रहे हैं। प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के एक ट्वीट को साझा करते हुए इसे एक सुखद समाचार बताया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में अवैध शिकार की घटनाओं के शून्य होने पर असम के लोगों के गैंडों के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के एक ट्वीट को साझा करते हुए इसे एक सुखद समाचार बताया। उन्होंने राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा, असम के लोगों ने राह दिखाई है। राज्य के लोग गैंडों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत रहे हैं।
एनटीपीसी ने हरित हाइड्रोजन सम्मिश्रण परियोजना शुरू की
एनटीपीसी लिमिटेड ने भारत की पहली हरित हाइड्रोजन सम्मिश्रण परियोजना (ग्रीन हाइड्रोजन ब्लेंडिंग प्रोजेक्ट) शुरू की है। परियोजना को सूरत के एनटीपीसी कवास टाउनशिप के पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क में एनटीपीसी और गुजरात गैस लिमिटेड (जीजीएल) के संयुक्त तत्वावधान में चालू किया गया है। कवास परियोजना के प्रमुख पी राम प्रसाद और जीजीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इसे गतिमान किया गया था। ब्लेंडिंग आपरेशन के बाद टाउनशिप में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
बीएचईएल दिवस धूमधाम से मनाया
बीएचईएल (भेल) के कॉर्पोरेट कार्यालय में बीएचईएल दिवस-2023 धूमधाम के साथ मनाया गया। बीएचईएल के सीएमडी डॉ. नलिन सिंघल ने बीएचईएल का ध्वज फहराया। उन्होंने बीएचईएल बोर्ड में फंक्शनल डायरेक्टर्स और सीवीओ की उपस्थिति में कर्मचारियों को संबोधित किया। समारोह में एनसीआर स्थित बीएचईएल डिवीजनों के कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
कृभको ने लांच किया सिवारिका उत्पाद
अग्रणी उर्वरक उत्पादक सहकारी समिति, कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड (कृभको) ने एक और नवीनतम टिकाऊ उत्पाद सिवारिका लांच किया है। कृभको के प्रबंध निदेशक राजन चौधरी ने कृभको भवन, नोएडा में इसे लांच किया। यह उत्पाद समुद्री शैवाल जैव-वर्धक है। इस उत्पाद की खेती और उपज भारतीय तट से की जाती है और यह कई मछुआरा परिवारों की आजीविका का स्रोत है। इस अवसर पर निदेशक (एचआर), विपणन निदेशक, वित्त निदेशक के साथ अधिकारीगण और बिजनेस पार्टनर मेसर्स पुष्पा जे शाह के निदेशक उपस्थित थे।
संविधान के खिलाफ टिप्पणी करने वाले साजी फिर बनेंगे मंत्री
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने संविधान के खिलाफ टिप्पणी करने वाले साजी चेरियन को फिर से मंत्री के रूप में शामिल करने की मुख्यमंत्री की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चेरियन को शामिल करने के संबंध में मुख्यमंत्री को जो कुछ कहना था, वह कह दिया गया है और वह इस संबध में मीडिया से चर्चा नहीं करेंगे। राज्यपाल ने कहा, मैंने मुख्यमंत्री की सिफारिश को स्वीकार किया है और वह बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे।
भारत को एशियाई प्रशांत डाक संघ का नेतृत्व इसी महीने
भारत इसी महीने से एशियाई प्रशांत डाक संघ (एपीपीयू) का नेतृत्व संभालेगा। केंद्रीय संचार मंत्रालय ने मंगलवार को बताया, डाक सेवा बोर्ड के पूर्व सदस्य (कार्मिक) डॉ. विनय प्रकाश सिंह चार वर्षों के लिए संघ के महासचिव का पदभार संभालेंगे। एशियाई प्रशांत डाक संघ (एपीपीयू) इस क्षेत्र के देशों का 32 सदस्यीय अंतर-सरकारी संगठन है।