फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi alone addressed foreign parliaments equal to all his predecessors in Congress

PM Modi: पीएम मोदी ने अब तक विदेशी सांसदों को 17 बार किया संबोधित, कांग्रेस के सभी पूर्ववर्तियों के बराबर

Thu, 10 Jul 2025 06:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 10 Jul 2025 06:32 AM IST
सार

कांग्रेस पार्टी से आने वाले प्रधानमंत्रियों की बात करें तो विदेशी संसदों को मनमोहन सिंह ने सबसे अधिक सात बार संबोधित किया था। उसके बाद इंदिरा गांधी का नंबर है, जिन्होंने चार बार विदेशी संसदों को संबोधित किया। वहीं, जवाहर लाल नेहरू ने तीन बार, राजीव गांधी ने दो बार और पीवी नरसिंह राव ने एक बार विदेशी संसद को संबोधित किया था।

विज्ञापन
PM Modi alone addressed foreign parliaments equal to all his predecessors in Congress
नामीबिया की संसद को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : X@narendramodi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक विदेशी संसदों को 17 बार संबोधित किया है। यह संख्या उनके सभी कांग्रेसी पूर्ववर्तियों के कुल संबोधनों के बराबर है। पीएम मोदी ने यह उपलब्धि इस महीने के प्रथम सप्ताह में पांच देशों की यात्रा के दौरान घाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और नामीबिया की संसदों में दिए गए अपने नवीनतम भाषणों के साथ हासिल की।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी से आने वाले प्रधानमंत्रियों की बात करें तो विदेशी संसदों को मनमोहन सिंह ने सबसे अधिक सात बार संबोधित किया था। उसके बाद इंदिरा गांधी का नंबर है, जिन्होंने चार बार विदेशी संसदों को संबोधित किया। वहीं, जवाहर लाल नेहरू ने तीन बार, राजीव गांधी ने दो बार और पीवी नरसिंह राव ने एक बार विदेशी संसद को संबोधित किया था। इस तरह कांग्रेस से आने वाले पूर्व प्रधानमंत्रियों ने विदेशी संसदों को कुल 17 बार संबोधित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-US Trade Deal: शृंगला बोले- गेंद अमेरिका के पाले में, पहले दौर की बात पूरी; फैसला व्हाइट हाउस को लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड तोड़ वैश्विक कूटनीति की झलक
पीएम मोदी की इस उपलब्धि में उनकी रिकॉर्ड तोड़ वैश्विक कूटनीति की झलक भी मिलती है। उन्होंने जिन देशों की संसदों को संबोधित किया है, उनमें विकसित व विकासशील दोनों ही देश शामिल हैं। यह भारत के व्यापक वैश्विक सम्मान को दर्शाता है। भारत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वैश्विक दक्षिण के कई देशों के साथ खड़े होकर काम किया। उन्होंने तब भी हमारी बात सुनी थी और आज भी वे हमारी बात सुनना चाहते हैं।


अमेरिकी संसद को दो बार किया संबोधित
विगत वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के जिन देशों के संसदों को संबोधित किया उनमें अमेरिका से लेकर युगांडा तक शामिल हैं। 2014 में पीएम ने ऑस्ट्रेलिया, फिजी, भूटान और नेपाल की संसदों को संबोधित किया। 2015 में ब्रिटेन, श्रीलंका, मंगोलिया, अफगानिस्तान और मॉरीशस की संसद को संबोधित किया। अमेरिकी संसद कांग्रेस को पीएम मोदी ने दो बार संबोधित किया है। पहली बार 2016 में और दूसरी बार 2023 में। पीएम ने 2018 में युगांडा, 2019 में मालदीव और 2024 में गुयाना की संसद को संबोधित किया था।

ये भी पढ़ें: Jobs in Railways: सरकार का दावा- इस साल 50 हजार नौकरियां मिलेंगी, RRB ने अबतक 9000 लोगों को भेजे नियुक्ति पत्र

आजादी के आंदोलन में भारत ने की थी मदद

प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया की आजादी के आंदोलन में भारत की मदद का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने अपनी आजादी से भी पहले संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण पश्चिम अफ्रीका का मुद्दा उठाया था। भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल दीवान प्रेम चंद ने नामीबिया में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना का नेतृत्व किया था। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को आपके साथ खड़े होने का गर्व है यह हम सिर्फ हम कह नहीं रहे, बल्कि कर भी रहे हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed