फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi advices for Uttarakhand to visit Parvati Kund and Jageshwar

UK: पीएम मोदी की सलाह- उत्तराखंड जाएं तो पार्वती कुंड और जागेश्वर जाना न भूलें, कांग्रेस विधायक ने जताया आभार

Sun, 15 Oct 2023 05:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 15 Oct 2023 05:30 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि अगर कोई पूछे कि उत्तराखंड में एक जगह जरूर देखनी चाहिए, वह कौन सी जगह होगी, तो कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर को जरूर देखना चाहिए। 

विज्ञापन
PM Modi advices for Uttarakhand to visit Parvati Kund and Jageshwar
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ घूमने का शौक रखने वाले लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सलाह दी है कि अगर उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं, तो पार्वती कुंड और जागेश्वर जाना न भूलें। पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर बृहस्पतिवार को किए दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, अगर कोई पूछे कि उत्तराखंड में एक जगह जरूर देखनी चाहिए, वह कौन सी जगह होगी, तो कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर को जरूर देखना चाहिए। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इन दोनों जगहों की प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता मंत्रमुग्ध करने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि बेशक, उत्तराखंड में घूमने लायक कई मशहूर स्थान हैं। मैंने भी राज्य का दौरा किया है। मेरे उत्तराखंड के दौरे में सबसे यादगार अनुभव के रूप में केदारनाथ और बद्रीनाथ के पवित्र स्थान भी शामिल हैं, लेकिन कई वर्षों के बाद पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर के दर्शन करना बेहद खास अनुभव रहा। उधर, पीएम के धार्मिक दौरे के लिए कांग्रेस विधायक ने भी जताया आभार। 

विज्ञापन

अल्मोड़ा के पास है जागेश्वर
अल्मोड़ा से जागेश्वर धाम की दूरी करीब 40 किमी है। अल्मोड़ा तक अपने वाहन या बस से पहुंचा जा सकता है। समुद्रतल से करीब 6,200 फुट की ऊंचाई पर मौजूद यह मंदिर बेहद खास है। यहां पत्थर से बने 124 छोटे-छोटे मंदिर भी मौजूद हैं। माना जाता है कि शिवपूजन की सबसे पहली परंपरा यहीं से शुरू हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पहुंचें पार्वती कुंड
उत्तराखंड के कुमाउं क्षेत्र के पिथौरागढ़ जिले में स्थित पार्वती कुंड तक पहुंचने के लिए सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। यहां से सड़क के रास्ते पहाड़ों पर करीब 250 किमी के सफर के बाद 5,338 फुट की ऊंचाई पर पार्वती कुंड आता है। हर वर्ष यहां हजारों हिंदू भगवान शिव और देवी पार्वती का आर्शीवाद लेने आते हैं।

पीएम की यात्रा ने खोले समृद्धि के द्वार : धामी
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि पीएम मोदी की पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम की यात्रा ने स्थानीय समुदाय की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है। कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पर्यटन की दृष्टि को सिर्फ धारचूला विकासखंड को ही नहीं बल्कि पूरे राज्य को लाभ मिलेगा। विकास कार्य तेज होंगे और पर्यटन को एक वैश्विक पहचान मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed