फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi address G20 University Connect finale program in Bharat Mandapam news updates

दिल्ली: पीएम मोदी आज जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले को करेंगे संबोधित, भारत मंडपम में होगा कार्यक्रम

Tue, 26 Sep 2023 02:15 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 26 Sep 2023 02:15 AM IST
सार

भारत मंडपम में जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले कार्यक्रम में लगभग 3,000 छात्र, संकाय सदस्य और भागीदार विश्वविद्यालय के कुलपति हिस्सा लेंगे। इसके अलावा देशभर से छात्र भी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
PM Modi address G20 University Connect finale program in Bharat Mandapam news updates
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आज जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पीएम का संबोधन शाम चार बजे से होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट पहल भारत के युवाओं के बीच भारत की जी-20 अध्यक्षता की समझ बनाने और विभिन्न जी-20 आयोजनों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

विज्ञापन


बयान के मुताबिक, इस कार्यक्रम में संपूर्ण देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के एक लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। प्रारंभ में भारत की स्वाधीनता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 75 विश्वविद्यालयों में आयोजन की योजना बनाई गई थी। लेकिन अभियान तेजी से बढ़ा और पूरे भारत में 101 विश्वविद्यालय इसमें शामिल हो गए। भारत मंडपम में फिनाले कार्यक्रम में लगभग 3,000 छात्र, संकाय सदस्य और भागीदार विश्वविद्यालय के कुलपति हिस्सा लेंगे। इसके अलावा देशभर से छात्र भी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed